आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़। सगड़ी तहसील के ग्रामसभा तुरकौली स्थित कालिकापुर गावँ के बाहे में मछली मारने के लिए गावँ के ही कुछ लोगों ने रात में फंदा लगा कर छोड़ दिया था सुबह लगभग 8 बजे जब जाकर देखा तो उसमें एक विशालकाय अजगर फंसा हुआ था। वह फंदे से निकलने का प्रयास कर रहा था लेकिन निकल नही पा रहा था। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। फिलहाल किसी तरह से मौजूद लोगों ने फंदे को काटकर उसे बाहर निकाला और पकड़कर उसे बोर में भरकर केशवपुर जगंल में छोड़ने चले गए। वहाँ मौजूद लोगों ने बताया कि इसी तरह से लगभग एक वर्ष पहले भी अजगर निकला था जिसको बड़ी मशक्कत के बाद पकड़ कर जंगल मे छोड़ दिया गया। वही अब फंदा लगाकर मछली मारने वालो में अजगर को लेकर दहशत व्याप्त है।