Breaking News

लाटघाट- रौनापार मार्ग बेहद क्षतिग्रस्त बरसात में चलना और भी हुआ मुश्किल।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के लाटघाट रौनापार मार्ग की हालत बद से बदतर हो गई है बरसात के चलते लाटघाट से निकलते हैं सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त है जलजमाव के चलते लोगों के आवागमन की असुविधा हो रही है। ग्रामीण बताते हैं कि वर्षो से खराब पड़े इस सड़क की हालत पर कोई भी जिम्मेदार बोलने को तैयार नहीं है। सड़क के क्षतिग्रस्त हो जाने से हम लोगों के आने जाने में बहुत सी मुसीबतों का सामना करना पड़ता है साथ ही सड़क में गड्ढे हो जाने से बरसात का पानी उसने जमा हो जाता है जिससे जब भी कोई राहगीर बाइक या अपना वाहन लेकर गुजरता है तो उसमें गिर पड़ जाता है और उसे छोटे भी लग जाती है लेकिन इसके बावजूद भी इस समस्या पर अभी भी किसी ने ध्यान नहीं दिया है
ग्रामीणों ने बताया कि हालांकि इसकी शिकायत कई बार हो चुकी है और इस मार्ग के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी सभी को है इन्हीं रास्तों से लोग होकर गुजरते भी हैं लेकिन इस मार्ग को सुधारने की कवायद कब शुरू होगी यह तो पता नहीं है। जो दूरी हम लोग मात्र लाटघाट से रौनापार 20 मिनट में तय कर सकते हैं क्षतिग्रस्त सड़कों के चलते घंटों लग जाते हैं। ग्रामीणों ने मांग किया किस रोड की हालत को सुधारा जाए ताकि राहगीरों के आवागमन में परेशानियों का सामना ना करना पड़े।

और नया पुराने