Breaking News

ताहिरपुर- बघावर गौशाला में दुर्व्यवस्थाओं का अंबार, कीचड़ में पशु रहने को मजबूर।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

ताहिरपुर- बघावर गौशाला में दुर्व्यवस्थाओं का अंबार, कीचड़ में पशु रहने को मजबूर।

आज़मगढ़: सगड़ी तहसील के ताहिर पुर बघावत गौशाला में दूर व्यवस्थाओं का अंबार लगा हुआ है पूरा परिसर जलजमाव और कीचड़ से भरा पड़ा है जिसमें बेसहारा छुट्टा पशु रह रहे हैं। जलजमाव की स्थिति यह है कि पानी की निकासी ना होने से पूरे परिसर में पानी भर जाने की वजह से पूरा परिसर कीचड़ में तब्दील हो गया है आने जाने की व्यवस्था भी नहीं है वहां मौजूद सफाई कर्मी ने बताया कि हम लोग किसी तरीके से पशुओं के भोजन पानी की व्यवस्था तो कर दे रहे हैं लेकिन उनके उठने बैठने और रहने में काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है।
वही कुछ पशुओं की हालत बहुत ही दयनीय थी जो मरने की कगार पर थे इस संबंध में वर्तमान प्रधान प्रतिनिधि बबलू सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि हमने स्वयं की लागत लगाकर पशुओं के बचाव के लिए तीन सेट लगवाया था लेकिन अभी तक उसका पेमेंट नहीं हुआ है अभी भी हालात बहुत खराब है परिसर में मिट्टी पड़ जाए खड़ंजा लग जाए और जल निकासी की व्यवस्था हो जाए तो पशुओं के रहने की उत्तम व्यवस्था हो सकती है
हमने प्रयास भी किया और इस संबंध में खंड विकास अधिकारी से बातचीत भी की लेकिन अभी भी इस समस्या से कोई निजात मिलती दिखाई नहीं दे रही है।

और नया पुराने