आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़। आज दिनांक 27.06.2021 को पुलिस लाइन आजमगढ़ के सभागार हाल में पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा फ्री मेडिकल चेक अप का उद्घाटन किया गया।जिसमें पुलिसकर्मी व पुलिसकर्मी के परिवारजनों का डाक्टरों द्वारा मेडिकल चेक अप किया गया। मेडिकल चेक अप का आयोजन Arka Vedanam Foundation व Lotus Hospital द्वारा किया गया। मेडिकल कैेप की अध्यक्षता डा0 पंकज राय MD (Director Lotus hospital), Director अभिजीत सिंह व Director अभिषेक राय द्वारा की गई।
इस अवसर पर डाक्टरों द्वारा पुलिसकर्मीयों का मेडिकल चेक अप कर रोगों के लक्षणों और संबंधित उपचार के तरीकों के बारे में बताया, ताकि रोगी शुरूआती स्टेज पर ही अपना बचाव कर सकें।

