Breaking News

बरदह: नाबालिक लड़की को बहला-फूसलाकर भगा ले जाने वाला गिरफ्तार, अपह्रता बरामद।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- बरदह

आज़मगढ़: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा वांछित/वारण्टी/अपहरण करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहें अभियान के तहत आज दिनांक 17.06.21 उ0नि0 बजरंग कुमार मिश्रा मय हमराह अरविन्द पाल  व म0का0 सुषमा सिह द्वारा देखभाल क्षेत्र, जांच प्रा0पत्र ,संदिग्ध व्यक्ति /वाहन व पेण्डिंग मुकदमा  मु0अ0स0 135 /2021 धारा 363/366 भादवि  थाना बरदह जनपद आजमगढ की विवेचना मे मामूर थे कि थाना की जरिये मुखविर द्वारा बताया गया कि उपरोक्त सम्बंधित मुकदमे मे वांछित अभियुक्त जिवली मोड पर भागने की फिरात मे है । सूचना पर विश्वास कर के  उ0नि0 मय हमराह कर्मचारी के मौके पर पहुचे तो पुलिस वालो को देख कर तीनों भागना चाहे की तीनो लोगो को करीब 10 कदम दौडा कर पकड लिया गया तथा सभी लोगो से बारी बारी उनका नाम पता पूछा गया को उन्होने अपना नाम क्रमश:  1- बिजय विन्द पुत्र बेचू लाल विन्द – उम्र  लगभग 26 वर्ष    2- अमित विन्द पुत्र सुबेदार विन्द – उम्र  लगभग 20  वर्ष तथा म0का0 सुषमा सिह के माध्यम से लडकी का नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम कु0 मानसी सिह  पुत्री मंगला सिह सा0 दुबरा थाना बरदह जनपद आजमगढ  उम्र  लगभग  16  वर्ष  बताये। दोनो को हिरासत में लेकर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। 

पूछताछ का विवरण- गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ की गयी तो यह बताया गया कि साहब  हम लोग   मोबाइल से बात करते थे  हम दोनो  मानसी के घर के सामने सडक पर आकर दि0 15.06.21 को समय लगभग 08.00 बजे रात मे मानसी के कहने पर उसको साथ लेकर अपने रिश्तेदारी मे चले गये और वही रह रहे थे आज हम लोग चंदीगढ जाने वाले थे औऱ जौनपुर के लिए सवारी का इंतजार कर रहे थे कि आप लोगो द्वारा हम लोगो को पकड लिया गया । अभियुक्त द्वारा यह भी बताया गया कि किशोरी को शादी के बहाने ले कर भगा ले जा रहा था ।

पंजीकृत अभियोग-

1- मु0अ0स0 135 /2021 धारा 363/366 भादवि  थाना बरदह जनपद आजमगढ

गिरफ्तार अभियुक्त-

1- बिजय विन्द पुत्र बेचू लाल विन्द  उम्र  लगभग 26 वर्ष    
2- अमित विन्द पुत्र सुबेदार विन्द उम्र  लगभग 20  

बरामदगी-  पीड़िता कु0 मानसी सिह  पुत्री मंगला सिह सा0 दुबरा थाना बरदह जनपद आजमगढ 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-

1- उ0नि0 बजरंग कुमार मिश्रा मय हमराह अरविन्द पाल  व म0का0 सुषमा सिह थाना बरदह जनपद आजमगढ

और नया पुराने