आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के मालदारी बाजार स्थित कमला मार्केट में बरसात के चलते भीषण कीचड़ हो गया है जिसके चलते आवागमन बाधित सा हो गया हैआपको बता दें कि बाजार की सबसे व्यस्ततम यह मार्केट है जिसमें रोजाना हजारों ग्राहक खरीदारी करने के लिए आते हैं लेकिन बरसात के पानी की वजह से हुए कीचड़ के चलते आने जाने में बहुत कठिनाइयों का सामना यहां के लोगों को उठाना पड़ता है यहां के स्थानीय दुकानदारों ने मांग किया हैयहां पर रोड को अविलंब दुरुस्त किया जाए ताकि हम लोगों की दुकानदारी ना खराब हो हम लोग जब आते हैं तो अपने वाहनों को बाहर ही खड़ा करना पड़ता है और किसी तरह से कीचड़ में आते हैं हालांकि इस संबंध में ग्राम प्रधान से भी शिकायत की गई तो उन्होंने कहा कि इसको मैं बहुत जल्द ही ठीक करवाने का कार्य करूंगा ग्रामीणों का कहना है कि वर्षो से खराब पड़े रोड पर किसी का ध्यान नहीं गया अब नए प्रधान हुए हैं तो शायद इस समस्या से छुटकारा मिल सके फिलहाल अभी तक इस इस समस्या से वहां के दुकानदारों को निजात नहीं मिल पाई है वह आज भी इस कीचड़ भरे माहौल में दुकानदारी करने को मजबूर है।

