Breaking News

रौनापार: गैंगेस्टर एक्ट में दो गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- रौनापार

आज़मगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा वांछित/वारण्टी/गैगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहें अभियान के तहत दिनांक 17.06.2021 को थानाध्यक्ष तारकेश्वर राय मय हमराह फोर्स द्वारा देखभाल क्षेत्र, भ्रमण व चेकिंग के दौरान जरिये मुखबिर खास की सूचना प्राप्त हुई कि परग्राम करखिया मोड़ के पास मु0अ0सं0 103/21 धारा 3(1)यू0पी0गैगेस्टर एक्ट  से सम्बन्धित दो संदिग्ध अभियुक्त है, जो कहीं जाने की फिराक में है, यदिं जल्दी की जाय तो पकड़ा जा सकता है। मुखबिर खास की सूचना पर विश्वास करते हुए, बताये गये स्थान पर पहुँच कर अभियुक्तगण 1.पप्पू पुत्र गूंगा केवट व 2.नयना देवी पत्नि खुशियाल निवासीगण सरदौली गरथौली बुढ़ानपुर केवटहिया थाना रौनापार आजमगढ़ को गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया जा रहा है। 

आपराधिक इतिहास-

1. मु0अ0सं0 61/16 धारा 272/273 भादवि व 60 आबकारी अधिनियम थाना रौनापार आजमगढ़
2. मु0अ0सं0 103/21 धारा 3(1)यू0पी0गैगेस्टर एक्ट थाना रौनापार आजमगढ़

पंजीकृत अभियोगः-

1. मु0अ0सं0 103/21 धारा 3(1)यू0पी0गैगेस्टर एक्ट थाना रौनापार आजमगढ़

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पताः-

1.पप्पू पुत्र गूंगा केवट निवासी सरदौली गरथौली बुढ़ानपुर केवटहियाथाना रौनापार आजमगढ़ 
2.नयना देवी पत्नि खुशियाल निवासी सरदौली गरथौली बुढ़ानपुर केवटहियाथाना रौनापार आजमगढ़

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीमः-

1. थानाध्यक्ष तारकेश्वर राय थाना  रौनापार आजमगढ़
2. हे0का0कृपाशंकर सिंह थाना रौनापार आजमगढ़
3. का0कीर्ती सिंह थाना रौनापार आजमगढ़
4. म0का0राधिका यादव थाना रौनापार आजमगढ़

और नया पुराने