Breaking News

भाजपा नेता देवेंद्र सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जीयनपुर का किया निरीक्षण लिया गोद।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

इस हॉस्पिटल की देखरेख की जिम्मेदारी हमारी सुविधाओं को बढ़ाने का करूंगा प्रयास: देवेंद्र सिंह (भाजपा नेता)

आज़मगढ़: सगड़ी विधानसभा से पूर्व भाजपा प्रत्याशी व भाजपा नेता देवेंद्र सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जीयनपुर को भाजपा द्वारा चलाये जा रहे सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत गोद लिया। इस दौरान उन्होंने सीएचसी का गहनता से निरीक्षण किया तथा साफ सफाई, कोविड टीकाकरण, दवाओं के रखरखाव की स्थिति सहित विभिन्न बिन्दुओं की समीक्षा की।
भाजपा नेता देवेंद्र सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जीयनपुर पहुंचकर गोद लिए अस्पताल पर कोविड टीकाकरण कक्ष, वैक्सीन स्टोर, परिसर में साफ सफाई, दवाओं के रखरखाव, वैक्सीनेशन की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने टीकाकरण कक्ष पहुंचकर वैक्सीनेशन के बारे में जानकारी ली।  वैक्सीन स्टोर के भवन की स्थिति के बारे में टीकाकरण अधिकारी से पूछा। उन्होंने क्षेत्र के गांवों में कोविड-19 टीकाकरण की स्थिति के बारे में जानकारी ली।
भाजपा नेता देवेंद्र सिंह ने कहा कि- पार्टी द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम सेवा जी संगठन के तहत हमने इस स्वास्थ्य केंद्र को गोद लिया है जिसकी देखरेख की जिम्मेदारी हमारी रहेगी 30 सैया बेड का यह अस्पताल है, हमने डॉक्टरों से बातचीत की उन्होंने अपनी समस्याएं बताई है जिसका निराकरण कराने का प्रयास करूंगा मेरा प्रयास रहेगा कि यहां पर डॉक्टर भी समय से बैठे और जो भी मरीज आए, उनका गुणवत्तापूर्ण इलाज हो ताकि सरकार की मंशा के अनुरूप कार्य हो सके।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- रौनापार

रौनापार: गैंगेस्टर एक्ट में दो गिरफ्तार।

आज़मगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा वांछित/वारण्टी/गैगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहें अभियान के तहत दिनांक 17.06.2021 को थानाध्यक्ष तारकेश्वर राय मय हमराह फोर्स द्वारा देखभाल क्षेत्र, भ्रमण व चेकिंग के दौरान जरिये मुखबिर खास की सूचना प्राप्त हुई कि परग्राम करखिया मोड़ के पास मु0अ0सं0 103/21 धारा 3(1)यू0पी0गैगेस्टर एक्ट  से सम्बन्धित दो संदिग्ध अभियुक्त है, जो कहीं जाने की फिराक में है, यदिं जल्दी की जाय तो पकड़ा जा सकता है। मुखबिर खास की सूचना पर विश्वास करते हुए, बताये गये स्थान पर पहुँच कर अभियुक्तगण 1.पप्पू पुत्र गूंगा केवट व 2.नयना देवी पत्नि खुशियाल निवासीगण सरदौली गरथौली बुढ़ानपुर केवटहिया थाना रौनापार आजमगढ़ को गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया जा रहा है। 
आपराधिक इतिहास-

1. मु0अ0सं0 61/16 धारा 272/273 भादवि व 60 आबकारी अधिनियम थाना रौनापार आजमगढ़
2. मु0अ0सं0 103/21 धारा 3(1)यू0पी0गैगेस्टर एक्ट थाना रौनापार आजमगढ़

पंजीकृत अभियोगः-

1. मु0अ0सं0 103/21 धारा 3(1)यू0पी0गैगेस्टर एक्ट थाना रौनापार आजमगढ़

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पताः-

1.पप्पू पुत्र गूंगा केवट निवासी सरदौली गरथौली बुढ़ानपुर केवटहियाथाना रौनापार आजमगढ़ 
2.नयना देवी पत्नि खुशियाल निवासी सरदौली गरथौली बुढ़ानपुर केवटहियाथाना रौनापार आजमगढ़

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीमः-

1. थानाध्यक्ष तारकेश्वर राय थाना  रौनापार आजमगढ़
2. हे0का0कृपाशंकर सिंह थाना रौनापार आजमगढ़
3. का0कीर्ती सिंह थाना रौनापार आजमगढ़
4. म0का0राधिका यादव थाना रौनापार आजमगढ़


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

मालटारी के कमला नगर मार्केट में कीचड़ के चलते आवागमन बाधित दुकानदारों ने अविलंब ठीक करने के उपाय मांग।

आज़मगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के मालदारी बाजार स्थित कमला मार्केट में बरसात के चलते भीषण कीचड़ हो गया है जिसके चलते आवागमन बाधित सा हो गया है आपको बता दें कि बाजार की सबसे व्यस्ततम यह मार्केट है जिसमें रोजाना हजारों ग्राहक खरीदारी करने के लिए आते हैं लेकिन बरसात के पानी की वजह से हुए कीचड़ के चलते आने जाने में बहुत कठिनाइयों का सामना यहां के लोगों को उठाना पड़ता है यहां के स्थानीय दुकानदारों ने मांग किया है यहां पर रोड को अविलंब दुरुस्त किया जाए ताकि हम लोगों की दुकानदारी ना खराब हो हम लोग जब आते हैं तो अपने वाहनों को बाहर ही खड़ा करना पड़ता है और किसी तरह से कीचड़ में आते हैं हालांकि इस संबंध में ग्राम प्रधान से भी शिकायत की गई तो उन्होंने कहा कि इसको मैं बहुत जल्द ही ठीक करवाने का कार्य करूंगा ग्रामीणों का कहना है कि वर्षो से खराब पड़े रोड पर किसी का ध्यान नहीं गया अब नए प्रधान हुए हैं तो शायद इस समस्या से छुटकारा मिल सके फिलहाल अभी तक इस इस समस्या से वहां के दुकानदारों को निजात नहीं मिल पाई है वह आज भी इस कीचड़ भरे माहौल में दुकानदारी करने को मजबूर है।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- बरदह

बरदह: नाबालिक लड़की को बहला-फूसलाकर भगा ले जाने वाला गिरफ्तार, अपह्रता बरामद।

आज़मगढ़: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा वांछित/वारण्टी/अपहरण करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहें अभियान के तहत आज दिनांक 17.06.21 उ0नि0 बजरंग कुमार मिश्रा मय हमराह अरविन्द पाल  व म0का0 सुषमा सिह द्वारा देखभाल क्षेत्र, जांच प्रा0पत्र ,संदिग्ध व्यक्ति /वाहन व पेण्डिंग मुकदमा  मु0अ0स0 135 /2021 धारा 363/366 भादवि  थाना बरदह जनपद आजमगढ की विवेचना मे मामूर थे कि थाना की जरिये मुखविर द्वारा बताया गया कि उपरोक्त सम्बंधित मुकदमे मे वांछित अभियुक्त जिवली मोड पर भागने की फिरात मे है । सूचना पर विश्वास कर के  उ0नि0 मय हमराह कर्मचारी के मौके पर पहुचे तो पुलिस वालो को देख कर तीनों भागना चाहे की तीनो लोगो को करीब 10 कदम दौडा कर पकड लिया गया तथा सभी लोगो से बारी बारी उनका नाम पता पूछा गया को उन्होने अपना नाम क्रमश:  1- बिजय विन्द पुत्र बेचू लाल विन्द – उम्र  लगभग 26 वर्ष    2- अमित विन्द पुत्र सुबेदार विन्द – उम्र  लगभग 20  वर्ष तथा म0का0 सुषमा सिह के माध्यम से लडकी का नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम कु0 मानसी सिह  पुत्री मंगला सिह सा0 दुबरा थाना बरदह जनपद आजमगढ  उम्र  लगभग  16  वर्ष  बताये। दोनो को हिरासत में लेकर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। 

पूछताछ का विवरण- गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ की गयी तो यह बताया गया कि साहब  हम लोग   मोबाइल से बात करते थे  हम दोनो  मानसी के घर के सामने सडक पर आकर दि0 15.06.21 को समय लगभग 08.00 बजे रात मे मानसी के कहने पर उसको साथ लेकर अपने रिश्तेदारी मे चले गये और वही रह रहे थे आज हम लोग चंदीगढ जाने वाले थे औऱ जौनपुर के लिए सवारी का इंतजार कर रहे थे कि आप लोगो द्वारा हम लोगो को पकड लिया गया । अभियुक्त द्वारा यह भी बताया गया कि किशोरी को शादी के बहाने ले कर भगा ले जा रहा था ।

पंजीकृत अभियोग-

1- मु0अ0स0 135 /2021 धारा 363/366 भादवि  थाना बरदह जनपद आजमगढ

गिरफ्तार अभियुक्त-

1- बिजय विन्द पुत्र बेचू लाल विन्द  उम्र  लगभग 26 वर्ष    
2- अमित विन्द पुत्र सुबेदार विन्द उम्र  लगभग 20  

बरामदगी-  पीड़िता कु0 मानसी सिह  पुत्री मंगला सिह सा0 दुबरा थाना बरदह जनपद आजमगढ 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-

1- उ0नि0 बजरंग कुमार मिश्रा मय हमराह अरविन्द पाल  व म0का0 सुषमा सिह थाना बरदह जनपद आजमगढ


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

अध्यक्ष जिला पंचायत पद पर निर्वाचन कराये जाने हेतु कार्यक्रम जारी।

आजमगढ़ 17 जून-- जिला मजिस्ट्रेट/निर्वाचन अधिकारी, अध्यक्ष जिला पंचायत, आजमगढ़, राजेश कुमार ने बताया कि जनपद के अध्यक्ष जिला पंचायत पद, जो मा0 न्यायालय के स्थगन आदेश से बाधित न हो , पर निर्वाचन कराये जाने हेतु कार्यक्रम जारी किया गया है, जिसमें दिनांक 26 जून 2021 को नामांकन पूर्वान्ह 11:00 बजे से अपरान्ह 03:00 बजे तक, नामांकन पत्रों की जांच का दिनाक 26 जून 2021 को अपरान्ह 03:00 बजे से कार्य की समाप्ति तक, उम्मीदवारी से नाम वापसी दिनाक 29 जून 2021 को पूर्वान्ह 11:00 बजे से अपरान्ह 03:00 बजे तक तथा दिनाक 05 जुलाई 2021 को पूर्वान्ह 11:00 बजे से अपरान्ह 03:00 बजे तक मतदान एवं उसी दिन अपरान्ह 03:00 बजे से कार्य की समाप्ति तक मतगणना सम्पन्न करायी जायेगी। अध्यक्ष जिला पंचायत के निर्वाचन हेतु धनराशि रू0 4,00,000 (चार लाख मात्र) अधिकतम व्यय सीमा निर्धारित की गयी है।
  उक्त निर्वाचन में प्रत्याशियों के व्यय लेखा की जाँच किये जाने हेतु विजय शकर, मुख्य कोषाधिकारी को प्रभारी अधिकारी व्यय लेखा नामित किया जाता है। 


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

अनाथ हुए बच्चों को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना 2021 का लाभ दिलाने के निर्देश।

आजमगढ़ 17 जून-- सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आजमगढ़ ने बताया कि उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आजमगढ़ के अध्यक्ष एवं जनपद न्यायाधीश द्वारा कोरोना के कारण अनाथ हुए बच्चों को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना 2021 का लाभ दिलाने के निर्देश जारी किये गये है।
इस सम्बन्ध में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सुश्री अनीता द्वारा जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देशित किया गया कि वे इस योजना का प्रचार-प्रसार कराये तथा पात्र अभ्यर्थियों की सूची कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आजमगढ़ में प्रेषित करना सुनिश्चित करें। इस योजना के तहत 0 से 18 वर्ष के ऐसे बच्चे शामिल किए जाएंगे, जिनके माता-पिता दोनों की मृत्यु कोविड-19 से हो गई है, या माता-पिता में से एक की मृत्यु मार्च 2020 से पहले हो गई थी और दूसरे की मृत्यु कोविड काल में हो गई अथवा दोनों की मौत 1 मार्च 2020 से पहले हो गई थी। इसके अलावा 0 से 18 वर्ष के ऐसे बच्चे जिनके माता-पिता में से किसी एक की मृत्यु कोविड काल में हो गई हो और वर्तमान में जीवित में माता- पिता सहित परिवार की आय दो लाख रूपये से अधिक ना हो। ऐसे लोगों को योजना में शामिल किया जाएगा।
उन्होंने बताया है कि योजना की श्रेणी में आने वाले 0 से 10 वर्ष के बच्चों के वैध संरक्षण के बैंक खाते में 4000 हजार रूपए प्रतिमाह दिए जाएंगे। इसके साथ ही यह शर्त होगी कि औपचारिक शिक्षा के लिए बच्चे का पंजीयन किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में कराया गया हो, समय से टीकाकरण कराया गया है और बच्चे के स्वास्थ्य और पोषण का पूरा ध्यान रखा जा रहा हो। इसके अलावा जो बच्चे पूरी तरह अनाथ हो गए हो और बाल कल्याण समिति बाल्य देखभाल संस्थाओं में आवासित कराए गए हो, उनको कक्षा 6 से 12 तक की शिक्षा के लिए अटल आवासीय विद्यालयों व कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में प्रवेश कराया जाएगा।
11 से 18 वर्ष तक के बच्चों की कक्षा 12 तक की निःशुल्क शिक्षा के लिए अटल आवासीय विद्यालयों तथा कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में भी प्रवेश कराया जा सकेगा। ऐसे वैध संरक्षक को तीन माह की अवकाश अवधि के लिए बच्चे की देखभाल के लिए प्रतिमाह 4000 रूपए की दर से 12 हजार रूपये प्रति वर्ष खाते में दिए जाएंगे। यह राशि कक्षा 12 तथा 18 वर्ष की उम्र, जो भी पहले पूर्ण होने तक दी जाएगी। यदि बच्चे के संरक्षक इन विद्यालयों में प्रवेश दिलाना नहीं चाहते है तो बच्चों की देखरेख और पढ़ाई के लिए उनको 18 वर्ष का होने तक कक्षा 12 की शिक्षा पूरी होने तक 4000 हजार रूपए की धनराशि दी जाएगी, बशर्ते बच्चे का किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में प्रवेश दिलाया गया हो। योजना के तहत चिन्हित बालिकाओं के शादी के योग्य होने तक शादी के लिए 101000 रूपए दिए जाएंगे। कक्षा 9 या इससे ऊपर की कक्षा में अथवा व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त कर रहे 18 वर्ष तक के बच्चों को टैबलेट लैपटॉप की सुविधा जाएगी।
उन्होंने बताया कि ऐसे बच्चों की चल-अचल सम्पत्तियों की सुरक्षा इकाई व बाल कल्याण समिति द्वारा चिन्हांकन के 15 दिन के अन्दर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कराई जाएगी। निर्धारित प्रारूप पूर्ण भरकर ऑफलाईन तरीके से ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम विकास पंचायत अधिकारी, विकास खंड या जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय पर जमा कराना होगा। शहरी क्षेत्र में लेखपाल तहसील या जिला प्रोवेशन अधिकारी कार्यालय में जमा किए जा सकते है। माता-पिता की मृत्यु से दो वर्ष के अंदर आवेदन तथा अनुमोदन की तिथि से लाभ अनुबंध होगा। अभी तक इस योजना के तहत 49 आवेदन पत्र प्राप्त किये गये, जिसको सत्यापित कराने पर 36 पात्र लाभार्थियों की सूची तैयार की गयी।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

कोरोना पर विजय पाती योगी सरकार।

आजमगढ़ 17 जून-- वर्ष 2019 के आखिर मंे जब लोग आगामी वर्ष के सुखद आगमन की कामना कर रहे थे, वहीं चीन के बुहान में सदी की सबसे भयानक त्रासदी का पहला अध्याय लिखा जा चुका था।
भारत में कोरोना रूपी दुर्दात आपदा केरल से शुरू होकर उत्तर प्रदेश तक आ पहुंची। ईरान से लौटे गाजियाबाद के एक व्यक्ति को कोरोना संक्रमित पाया गया।
जब अमेरिका जैसे विकसित देश की कमर कोरोना महामारी ने तोड़ दी हो तब उत्तर प्रदेश जैसे विशाल आबादी वाले राज्य में कोरोना पर काबू पाने के लिए एक विस्तृत, सृदृढ़ और दीर्घकालीन रणनीति की आवश्यकता के दृष्टिगत प्रदेश के मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में सरकार ने इस कार्य को बखूबी अंजाम दिया।
जनता कफ्र्यू और लाॅकडाउन का स्मरण करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी कहते है कि ‘‘उत्तर प्रदेश जैसे विशाल आबादी वाले प्रदेश के सामने कोरोना से निपटने के लिए चुनौतियां बहुत थी लेकिन केन्द्र सरकार, राज्य सरकार, जनता और कोरोना वारियर्स के टीम वर्क से हम कोरोना संकट से निपटने में सफल रहे।’’
कोरोना महामारी की दूसरी लहर ने देश-दुनिया में काफी तबाही मचायी, जाने कितने ही लोग काल के गाल में समा गये साथ ही अर्थव्यवस्था व रोजगार पर भी इसका बुरा असर पड़ा।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री जी के निर्देशन में 3टी की विशेष रणनीति कोरोना नियंत्रण के लिए अपनाई गयी है। टेस्टिंग, टेस्टिंग एवं ट्रीट की इस नीति के अन्तर्गत जांच का दायरा बढ़ाने के साथ-साथ कोरोना के लक्षण वाले मरीजों को ट्रैक कर उनके समुचित उपचार की व्यवस्था की गयी है। 3टी की विशेष रणनीति में एक कदम आगे बढ़कर आंशिक कोरोना कफ्र्यू तथा टीकाकरण अभियान को भी जोड़ा गया है।
आंशिक कोरोना कर्फ्यू मे जान भी जहान भी के ध्येय वाक्य के साथ औद्योगिक गतिविधियां, आर्थिक गतिविधियां, कृषि से सम्बन्धित खाद, बीज, उपकरणों की मरम्मत तथा आजीविका से जुड़ी दुकाने भी खुली रखी गयी थी। जान के साथ जीविका बचाने का प्रयास लगातार जारी है। प्रदेश सरकार के प्रयासों के कारण कोविड संक्रमण को नियंत्रित करने में खासी सफलता मिली है उदाहरण के तौर पर कोरोना संक्रमण दूसरे राज्यों और उत्तर प्रदेश की जनसंख्या से बराबर वाले दुनिया के अन्य देशों की अपेक्षा उत्तर प्रदेश में काफी कम है।
कोरोना के खिलाफ लड़ाई में मुख्यमंत्री जी स्वयं कमान सम्हाले हुए है जिसमें टीम-9 उनके साथ सक्रिय भूमिका निभा रही है।
मुख्यमंत्री जी द्वारा कोविड-19 के लिए चलाये जा रहे अभियान की ग्राउण्ड लेवल समीक्षा एवं निरीक्षण 40 जनपदों एवं 18 मण्डलों का भ्रमण करके किया गया।
कोरोना महामारी पर काबू पाने के लिए निगरानी समितियों द्वारा घर-घर जाकर संक्रमण की जानकारी जुटाई जा रही है इसके तहत 97000 ग्रामीण पंचायतों में 5 मई, 2021 से एक विशेष अभियान चलाकर 80 हजार निगरानी समितियों द्वारा एन्टीजन और आरटीपीसीआर टेस्ट कराने के साथ साथ लगभग 12 लाख से अधिक मेडिकल किटों का वितरण भी किया गया हैं ग्रामीण क्षेत्रों में टेस्टिंग पर विशेष जोर दिया जा रहा है, गौरतलब है 31 मार्च से अब तक 65 प्रतिशत कोविड टेस्ट ग्रामीण क्षेत्रों में किए गए है।
प्रदेश सरकार ने कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए भी तैयारियां पूरी कर ली है इसके तहत आॅक्सीजन की व्यवस्था तथा टीकरण पर प्रमुखतः से ध्यान केन्द्रित किया गया है।
हलांकि प्रदेश में आॅक्सीजन समुचित मात्रा में उपलब्ध है फिर भी तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए 427 आॅक्सीजन प्लाण्ट अस्पतालों में लगाए जा रहे है जिसमें से 83 प्लाण्ट क्रियाशील हो चुके है। सभी मेडिकल काॅलेजों में 100-100 बेड पीआईसीयू के, हर जिला अस्पताल में 20-20 बेड पीआईसीयू के और कम से कम दो सीएसी में पीकू/नीकू बेड बढ़ाने के साथ सभी सीएचसी 20-20 आॅक्सीजन कंसट्रटेर भी उपलब्ध कराये जा रहे है।
कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई में टीकाकरण एक अहम हथियार के रूप में साबित हुआ है।
प्रदेश में टीकाकरण का प्रदेशव्यापी अभियान चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री जी द्वारा इस माह 06 लाख तथा अगले माह से 10 लाख प्रतिदिन टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। तीन महीनों में 10 करोड़ टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। अभिभावक स्पेशल अभियान के तहत 12 वर्ष से कम आयु वाले बच्चों के अभिभावकों का टीकाकरण किया जा रहा है। इसी तरह महिला स्पेशल अभियान के तहत पिंक बूथ बनाकर महिलाओं का टीकाकरण कराया जा रहा है, साथ ही जनता के अधिकाधिक सम्पर्क में आने वाले लोग जैसे रिक्शा, टैम्पों व बसचालक, रेहड़ी, पटरी दुकानदारों, फल-सब्जी बिक्रेता का विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा हैं।
हलांकि कोरोना महामारी ने देश-दुनिया व प्रदेश को खासा प्रभावित किया है लेकिन मुख्यमंत्री जी के निर्देशन में प्रदेश कोरोना पर पूरी तरह नियंत्रण करने में सफल रहा है साथ ही प्रदेश तीसरी लहर का सामना करने को पूरी तरह तैयार है।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से अनुपालन कराया जाना सुनिश्चित करें: डीएम

आजमगढ़ 17 जून-- जिला मजिस्ट्रेट/निर्वाचन अधिकारी, अध्यक्ष जिला पंचायत, आजमगढ़, राजेश कुमार ने बताया कि जनपद के अध्यक्ष जिला पंचायत पद, जो मा0 न्यायालय के स्थगन आदेश से बाधित न हो, पर निर्वाचन कराये जाने हेतु कार्यक्रम जारी किया गया है, जिसमें दिनांक 26 जून 2021 को नामांकन पूर्वान्ह 11:00 बजे से अपरान्ह 03.00 बजे तक, नामांकन पत्रों की जांच का दिनाक 26 जून 2021 को अपरान्ह 03:00 बजे से कार्य की समाप्ति तक, उम्मीदवारी से नाम वापसी दिनाक 29 जून 2021 को पूर्वान्ह 11:00 बजे से अपरान्ह 03:00 बजे तक तथा दिनांक 03 जुलाई 2021 को पूर्वान्ह 11:00 बजे से अपरान्ह 03:00 बजे तक मतदान एवं उसी दिन अपरान्ह 03:00 बजे से कार्य की समाप्ति तक मतगणना सम्पन्न करायी जायेगी।
 उन्होंने कहा कि अध्यक्ष जिला पंचायत सामान्य निर्वाचन -2021 में उम्मीदवारों से आदर्श आचार संहिता का अनुपालन कराये जाने हेतु अपर जिलाधिकारी (प्र0), मो 0 नं0-9454417922, अपर पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण (अपने क्षेत्रान्तर्गत) मो0 नं0- 9454401018, अपर पुलिस अधीक्षक, नगर (अपने क्षेत्रान्तर्गत) मो0 नं0- 9454401017 को प्रभारी अधिकारी आदर्श आचार संहिता तथा समस्त उप जिला अधिकारी एवं समस्त क्षेत्र अधिकारी को सहायक प्रभारी अधिकारी आदर्श आचार संहिता (अपने क्षेत्र अंतर्गत) नियुक्त किया गया हैl
 जिला मजिस्ट्रेट समस्त प्रभारी एवं सहायक प्रभारी अधिकारियों को आदेशित किया है कि वे आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से अनुपालन कराया जाना सुनिश्चित करें। 


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

खादी ग्रामोद्योग विभाग द्वारा बैंक से वित्त पोषित लाभार्थी अपना आवेदन पत्र 30 जून तक करें जमा।

आजमगढ़ 17 जून-- जिला ग्रामोद्योग अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2021-22 में उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा वित्त पोषित खादी एवं ग्रामोद्यागी इकाइयों के अच्छे एवं उत्कृष्ट उत्पाद तथा बिक्री करने वाली इकाइयों के उत्साह वर्धन हेतु पुरस्कार योजना मद में जनपद के लाभार्थियों को पुरस्कृत किया जाना हैl विगत 5 वर्षों में स्थापित एवं निरन्तर कार्यरत अच्छी इकाईयों को जनपद स्तर पर उपायुक्त उद्योग की अध्यक्षता में गठित चयन समिति द्वारा चयन उपरान्त पुरस्कार हेतु कार्यवाही की जायेगी। जिसमें लाभार्थियो को नाम व पता उद्योग का नाम, वित्तपोषण वर्ष, बैंक द्वारा स्वीकृत/वितरित धनराशि उत्पाद का प्रकार, उत्पादन एवं बिक्री तथा रोजगार सृजन का ब्यौरा उपलब्ध कराना होगा।
 उन्होंने कहा कि जनपद आजमगढ़ में खादी ग्रामोद्योग विभाग द्वारा बैंक से वित्त पोषित लाभार्थी अपना आवेदन पत्र उत्पादन एवं बिक्री के आकड़े सहित दिनांक 30 जून 2021 तक जिला ग्रामोद्योग कार्यालय आजमगढ़ में प्रस्तुत करें। विस्तृत जानकारी व आवेदन पत्र किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय जिला ग्रामोद्योग अधिकारी सिधारी, आजमगढ़ से सम्पर्क कर प्राप्त कर सकते हैl


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

मेरा गांव स्वच्छ गांव’’ अभियान के तहत साफ सफाई।

आजमगढ़ 17 जून-- जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में ग्रामीण क्षेत्रों मे कोरोना संक्रमण से बचाव के दृष्टिगत दिनांक 09 मई 2021 से 18 मई 2021 तक चल रहे ‘‘मेरा गांव स्वच्छ गांव’’ अभियान के तहत ग्राम पंचायत रसूलपुर बाजबहादुर, ब्लॉक ठेकमा मे फॉगिंग, ग्राम पंचायत नंदाव तथा ग्राम पंचायत बघौरा ईनामपुर ब्लॉक रानी की सराय मे नाली की सफाई तथा ग्राम पंचायत सेमा मे कूड़े कचरे की सफाई कर्मचारियों द्वारा साफ सफाई करायी गयी।
इसी के साथ ही जनपद के विभिन्न ग्रामों एवं सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई एवं सैनिटाइजेशन सफाई कर्मचारियों द्वारा किया गया।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

जिलाधिकारी ने किया पिछले साल टूटे टेकनपुर बांध का निरीक्षण।

जिलाधिकारी ने समस्त बाढ़ चौकियों को सक्रिय करने का दिया निर्देश।

नवनिर्मित हो रहे ठोकरों की जांच जल्द पूरा करने का निर्देश- जिलाधिकारी

आजमगढ़ 17 जून- जिलाधिकारी राजेश कुमार द्वारा आज सगड़ी तहसील क्षेत्र के अंतर्गत घाघरा नदी पर बन रहे गांगेपुर मठिया में बन रहे तीन नवनिर्मित ठोकरों, बाढ़ चौकियों एवं तीन करोड़ की लागत से बनने वाले जोकहरा एवं सहारनपुर रिंग बांध का निरीक्षण किया गयाl
 जिलाधिकारी निरीक्षण के दौरान सभी बाढ़ चौकियों को सक्रिय करने एवं नवनिर्मित ठोकरो को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए अधिशासी अभियंता बढ़ खण्ड को निर्देशित किया। साथ ही साथ उन्होंने गांगेपुर, रोशनगंज, हैदराबाद, कुढ़ही में विस्थापितों के लिए बनाए गए आश्रय स्थलों का भी निरीक्षण किया और उस पर मिट्टी आदि डालकर दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
 जिलाधिकारी ने 10 बाढ़ चौकियों का निरीक्षण करते हुए नवनिर्मित बाढ़ चौकी गांगेपुर का भी निरीक्षण किया एवं गांव में चल रहे वैक्सीनेशन की जानकारी ली।
जिलाधिकारी ने नवनिर्मित ठोकर व पिछले वर्ष घाघरा नदी के द्वारा टेकनपुर कटे हुए बांध का निरीक्षण करते समय अधिशासी अभियंता दिलीप कुमार को दोनों तरफ हुए गड्ढों को जल्द पाटने के साथ ही बंधे पर खड़ंजा लगाने के लिए खंड विकास अधिकारी हरैया को निर्देशित कियाl इसके उपरांत जिलाधिकारी ने गांगेपुर में नवनिर्मित हो रहे ठोकर का निरीक्षण कियाl जिलाधिकारी ने कहा कि जल्द से जल्द ठोकर का निर्माण पूरा करें, जिस पर अधिशासी अभियंता दिलीप कुमार ने 1 सप्ताह में कार्य को पूरा करने का आश्वासन दिया।
इस दौरान बदरहुवा नाले के पास सहनूपुर के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान अरुण कुमार सिंह पटेल के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में   जिलाधिकारी से मांग किया कि सहनूपुर बांध की मरम्मत कराई जा रही है, जिसकी ऊंचाई कम कर दी गई है एवं पुराने बंधे की मिट्टी काट कर ही ऊपर फेंक दी जा रही है, जिससे बंधा कमजोर हो जा रहा है, वही बांध पर स्लोप निर्माण नहीं हुआ है जिससे कटान का खतरा बना रहेगा।
विदित हो पिछले बार लगभग एक दर्जन से अधिक स्थानों से रिसाव और कटने की नौबत आ गई थी, जिसको ग्रामीणों ने रात दिन एक कर दो ढाई सौ ग्रामीणों को लगाकर बचाया गया।
इस पर एडीएम वि0रा0राजस्व गुरु प्रसाद ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि अन्य विभाग के इंजीनियरों की टीम को लगा कर इसकी जांच कराएंगे और जांच के बाद जो तथ्य आएगा उस पर कार्रवाई की जाएगी। 
जिलाधिकारी ने कहा कि पिछले बार जोकहरा रिंग बांध टेकनपुर गांव के पास कट जाने से दर्जनों गांव प्रभावित हुए थे, उसकी मरम्मत करा दी गई है, थोड़ी बहुत कार्य बाकी है उसे भी कर दिया जाएगा। बांध कटने की वजह से काफी लोग प्रभावित हुए थे। उन्होंने बताया कि सभी बाढ़ चौकियों को सक्रिय कर दिया गया है एवं संबंधित विभाग के कर्मचारियों की ड्यूटी 15 जून से ही लगा दी गई है।
 जिलाधिकारी ने समस्त बाढ़ चौकियों का भी निरीक्षण किया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
 उन्होंने टेकनपुर के पास कटे रिंग बांध का जो भी कार्य बाकी है, उसे तत्काल पूरा करने के निर्देश दिए।
  टेकनपुर की ग्राम प्रधान कृष्णा पटेल व ग्रामीणों ने बांध के ऊपर पिच मार्ग बनाने एवं पक्का करने की मांग की गईl
 जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी अजमतगढ़ एवं हरैया से कहा कि कि जो छोटे-छोटे रिंग बांध हैं उनकी मनरेगा द्वारा मरम्मत कराई जा रही है।
 इस अवसर पर एडीएम वि0/रा0 गुरुप्रसाद, सीएमओ डॉ0 एके मिश्रा, मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी डा0 वीके सिंह, अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड दिलीप कुमार, उप जिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

और नया पुराने