Breaking News

रास्ता बंद किए जाने पर ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के भारौली गांव में रास्ते की जमीन पर चाहर दीवारी मारकर और करकट रखकर रास्ता बंद कर दिया गया है। जिससे लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही है। मंगलवार को उपजिलाधिकारी सगड़ी को प्रार्थना पत्र देकर रास्ता खुलवाने की मांग की।

भरौली गांव की दर्जनों की संख्या में महिलाएं मंगलवार को सगड़ी तहसील पर पहुंच कर रास्ता खुलवाने की कार्रवाई की मांग करते हुए रास्ता खुलवाने की मांग की।और कहा इस पर कार्रवाई नहीं की गई तो हम लोग धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। 
वही मीडिया से बातचीत करते हुए विकास प्रजापति ने बताया कि हमलोग चार-पांच महीने पूर्व से डीएम से लेकर एसडीएम तक के दरवाजे खटखटा चुके हैं। हम लोग की समस्या यह है कि रकबे से अधिक रास्तों को कब्जा कर लिया जा रहा है। जिससे हम सभी लोगों को आने जाने की समस्या उत्पन्न हो रही है। हम लोगों के घर अगर कोई बीमार हो जाएगा तो स्वास्थ्य एंबुलेंस भी हम लोगों के घरों तक नहीं पहुंच सकती है।  हम लोग डीएम से लेकर एसडीएम तक जा चुके हैं। यदि अब शीघ्र ही रास्ता नहीं खोला गया  तो हम लोग धरना प्रदर्शन करने के लिए पात्र होंगे आज हमलोगों ने एसडीएम सगड़ी को ज्ञापन दिया है। यदि कार्रवाई होती है तो ठीक है नहीं तो आने वाले समय में हम सभी लोग रोड को जाम करेंगे।
वही एसडीएम सगड़ी गौरव कुमार ने जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
 इस मौके पर विद्या देवी, प्रभावती देवी, सुनीता देवी, मनीता, लीलावती देवी ,तारा देवी, माधुरी  आदि लोग मौजूद थे। 

और नया पुराने