आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: आज रोवर्स रेंजर्स विभाग की ओर से 101 पौधें रोवर्स रेंजर्स अधिकारी डाक्टर पंकज सिंह जी ने भेट किए व संकल्प दिलाए की वृक्षारोपण करना ही उद्देश्य न हो वृक्षारोपण करने के बाद उनका बचाव करना भी बेहद आवश्यक है। रोवर्स रेंजर्स प्रभारी प्रान्शु सिंह ने रोवर्स व रेंजर्स के साथ तमसा किनारे पहुँचकर सर्वप्रथम फावड़ा से गड्ढा करके आजके वृक्षारोपण की शुरुआत कीसाथ ही इन्होंने बताया की आज का पौंधा रोवर्स रेंजर्स अधिकारी डाक्टर पंकज सिंह ने प्रकृति को संरक्षित करने के उद्देश्य से दिया रोवर्स रेंजर्स लीडर अभिषेक यादव गौरव गुप्ता अमन रावत संध्या भारद्वाज, अभिषेक दुबे और वर्तिका, आदि रोवर्स व रेंजर्स उपस्थित रहें। भारत माता की जय व वन्दे मातरम् के नारों के साथ पूर्ण जोश में रोवर्स रेंजर्स ने वृक्षारोपण किया।
