Breaking News

नगर पंचायत अजमतगढ़ मसोना में छात्रसंघ अध्यक्ष शिवम राय ने कराया सेनेटाइजेशन।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आपके जीवन की सुरक्षा आपके परिवार की खुशियां हैं, वैक्सीन जरूर लगवाएं: शिवम राय ( छात्रसंघ अध्यक्ष)

आज़मगढ़: कोविड-19 के चलते उससे बचाव के लिए पूरे जनपद में  नगर मोहल्लों गाँवो बाजारों में सेनेटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है ताकि इस महामारी से लोगों का बचाव हो सके।
नगर पंचायत अजमतगढ़ मसोना में छात्रसंघ अध्यक्ष श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी शिवम राय ने गली मोहल्लों और घरों को सैनेटाइज कराया, साथ ही लोगों को कोरोना महामारी से बचाव के लिए जागरूक भी किया।
इस दौरान शिवम राय ने बताया कि-  नगर पंचायत में सेनेटाइजेशन का कार्य आगे भी किया जाएगा, साथ ही लोगों को जागरूक भी कर बताया जा रहा है कि अपने घरों के आसपास गली मोहल्लों में साफ सफाई का विशेष ध्यान दें, मास्क का प्रयोग जरूर करें, इसके साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखें, और सबसे महत्वपूर्ण बात कि कोविड वैक्सीन जरूर लगवाएं। आपके जीवन की सुरक्षा आपके परिवार की खुशियां हैं। इसलिए सावधानी बरतें। और लोगों को भी जागरूक करें।

और नया पुराने