आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- गम्भीरपुर
आज़मगढ़: राममूरत यादव सा0 बहादुरपुर थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ ने थाना स्थानीय पर शिकायत दर्ज करायी कि मेरे पुत्र अतुल को जान मारने की नियत से अज्ञात बदमाशो ने असलहे से फायर कर दिया जिससे मेरे पुत्र अतुल के दाहिने पसली मे गोली लग गयी । जिसके सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 143/2020 धारा 307 भादवि पंजीकृत हुआ । जिसमे मजरुब के बयान के आधार पर धारा 504,506,34 भादवि का बढोत्तरी किया गया तथा अभियुक्त पाँचू यादव पुत्र हरदेव सा0 कोलौली थाना गम्भीरपुर आजमगढ का नाम प्रकाश मे आया ।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये जा रहे अभियान वांछित/वारण्टी की गिरफ्तारी के तहत पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल निर्देशन में प्र0नि0 गम्भीरपुर श्रीमती ज्ञानू प्रिया के सतत पर्यवेक्षण में आज दिनाक 27.6.21 को वरिष्ठ उ0नि0 नवल किशोर सिह मय हमराह हे0 का0 इन्द्रपाल यादव, का0 उदयभान , का0 सौरभ सरोज द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 143/20 धारा 307,504,506,34 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त पाँचू यादव पुत्र हरदेव सा0 कोलौली थाना गम्भीरपुर आजमगढ को मुखबीर की सूचना पर गम्भीरपुर बाजार तिराहा से समय 11.35 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया । अभियुक्त को कारण गिरफ्तार बताकर चालान माननीय न्यायालय किया जा रह है।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 143/20 धारा 307,504,506,34 भादवि थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ ।
गिरफ्तार अभियुक्त
पाँचू यादव पुत्र हरदेव सा0 कोलौली थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ।
आपराधिक इतिहास
1. मु0अ0सं0-143/20 धारा 307,504,506,34 भादवि थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ ।
2. मु0अ0सं0 56/14 धारा 302 भादवि थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ
3. मु0अ0सं0- 94/14 धारा 3(1) गैगस्टर एक्ट थाना गम्भीरपुर आजमगढ
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
वरिष्ठ उ0नि0 नवल किशोर सिह मय हमराह हे0 का0 इन्द्रपाल यादव , का0 उदयभान , का0 सौरभ सरोज थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ।
