Breaking News

मेहनाजपुर: देशी तमंचा व दो जिन्दा कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-मेहनाजपुर

आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी लालगंज व प्रभारी निरीक्षक अरविन्द कुमार पाण्डेय थाना मेहनाजपुर के कुशल निर्देशन में दिनांक- 22.06.2021 को उ0नि0 अतीक अद मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र व भ्रमण चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति व वाहन के ग्राम सिधौना में मामूर थे कि PRV नं0  1036 भी वही आ गयी । PRV नं0  1036 में ड्यूटीरत हे0का0 सुभाष यादव ,का0 दिवाकर सिंह ,मय चालक HG विभूती सिंह से संदिग्ध व्यक्ति वाहन की चेंकिग किये जाने के सम्बन्ध में बातचीत चल ही रही थी कि जरिये मुखबिर खास सूचना मिली की खुम्भादेवरी मोड़ से नोनीपुर जाने वाले मार्ग स्थित नहर पुलिया पर एक व्यक्ति अवैध असलहा के साथ किसी घटना को अंजाम देने के लिए बैठा है मुखबिर खास की सूचना पर विश्वास कर पुलिस टीम मुखबिर खास को साथ लेकर उक्त नहर पुलिया के पास पहुची तो नहर पुलिया पर बैठे एक व्यक्ति की तरफ मुखबिर खास द्वारा इशारा कर गाड़ी रुकने पर हट बढ़ गया। नहर पुलिया पर बैठा व्यक्ति अचानक  पुलिस टीम को देखकर नहर पुलिया पार कर दाहिने तरफ जाने वाले नहर के रास्ते पर भागने लगा की  पुलिस टीम द्वारा लगभग 50-60 कदम जाते-जाते भागते हुए व्यक्ति को घेर कर पकड़ लिया गया । पकड़े गये व्यक्ति की जमा तलाशी ली गयी तो पकड़े गये व्यक्ति के पास एक अदद देशी तमंचा 12 बोर व दो अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद हुआ व अपना नाम राजेश यादव पुत्र राजकुमार यादव ग्राम नोनीपुर उर्फ नई कोट थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़ बताया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।

पंजीकृत अभियोग

 मु0अ0सं0 63/21 धारा 3/25 A Act  थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़ 

गिरफ्तार अभियुक्त

 राजेश यादव पुत्र राजकुमार यादव ग्राम नोनीपुर उर्फ नई कोट थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़ 

बरामदगी

1-एक अदद देशी तमंचा 12 बोर व दो अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद 

गिरफ्तार करने वाली टीम

1. SI अतीक अद थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़
2. का0 रजत दीक्षित  थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़
3- हे0का0 सुभाष यादव PRV नं0  1036 थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़
4- का0 दिवाकर सिंह PRV नं0  1036  थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़ 

नोट-  पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा गिरफ्तारी व बरामदगी बाबत PRV नं0  1036 में ड्यूटीरत हे0का0 सुभाष यादव व  का0 दिवाकर सिंह को 500 रुपये की पुरस्कार के धनराशी से पुरस्कृत किया गया है।

और नया पुराने