Breaking News

निजामाबाद: दहेज हत्या के अभियोग में वांछित 01 नफर अभियुक्ता गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-निजामाबाद

आज़मगढ़: दिनांक 29.12.20 को वादी चन्द्रबली प्रजापति पुत्र भभूति प्रजापति साकिन आमगांव थाना दीदारगंज,आजमगढ की पुत्री रेशम की दहेज हत्या के संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 225/20 धारा 498ए, 304बी, 504,506, 3/4 डीपी एक्ट थाना निजामाबाद आजमगढ़ बनाम सतीश प्रजापति पुत्र मधुमिलन प्रजापति उर्फ विनोद प्रजापति निवासी डोडोपुर थाना निजामाबाद आजमगढ़ आदि 08 नफर के पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी। 
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा उक्त अभियोग में नामित अभियुक्त/अभियुक्ता की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में दिये गये निर्देश के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल नेतृत्व में प्र0नि0 शिवशंकर सिंह मय हमराह के कस्बा निजामाबाद में मामूर थे कि जरिये मुखबिर खास सूचना मिली की उक्त मुकदमें से संबंधित अभियुक्ता प्रमिला प्रजापति पत्नी मधुमिलन प्रजापति साकिन डोडोपुर थाना निजामाबाद आजमगढ़ अपने घर में मौजूद है। मुखबिर की इस सूचना पर मौके पर जाकर अभियुक्ता उपरोक्त को म0का0 पुष्पलता सिंह के मौजूदगी में करीब 09.05 बजे हिरासत पुलिस में लेकर मा0 न्यायालय चालान किया जा रहा है।

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0 225/20 धारा 498ए, 304बी, 504,506,3/4 डीपी एक्ट थाना निजामाबाद आजमगढ़

गिरफ्तार अभियुक्ता

प्रमिला प्रजापति पत्नी मधुमिलन प्रजापति साकिन डोडोपुर थाना निजामाबाद आजमगढ़ 

गिरफ्तार करने वाली टीम

1. प्र0नि0 शिवशंकर सिंह थाना निजामाबाद आजमगढ 
2. का0 मनीष कुमार थाना निजामाबाद आजमगढ़
3. का0 विक्रान्त कुमार थाना निजामाबाद आजमगढ़
4. का0 हर्षित कुमार थाना निजामाबाद आजमगढ़
5. म0का0 पुष्पलता सिंह थाना निजामाबाद आजमगढ़

और नया पुराने