Breaking News

बरदह: मारपीट कर गम्भीर चोट करने वाले 03 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- बरदह

आज़मगढ़: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये जा रहें वांछित/वारण्टी की गिरफ्तारी हेतु अभियान के तहत दिनांक 22.06.2021 को उ0नि0 बजरंग कुमार मिश्रा उ0नि0 देवलाल यादव मय राह  का0 अरविन्द पाल  का0 संतोष यादव व ईंग्लेश यादव व हो0गा0 रमाकान्त राय द्वारा देखभाल क्षेत्र  चेकिग संदिग्ध व्यक्ति / वाहन तथा शान्ति व्यवस्था ड्यूटी मे ग्राम  कोहरौली मे मौजूद थे तो जरिये मुखविर खास ज्ञात हुआ कि मु0अ0स0 136/21 धारा 323,324,308 भा0द0वि0 थाना बरदह जनपद आजमगढ से संबंधित अभियुक्तगण 1-  सुबाष पुत्र श्रीराम 2- पिन्टू पुत्र सूबाष 3-रिंकू पुत्र लम्मरदार कहीं भागने की फिराक में बंधवा मोड़ पर साधन का इंतजार कर रहे है इस सूचना पर विश्वास कर उ0नि0 मय हमराही कर्म0गण को मुखविर को साथ लेकर उसके बताये जाने के अनुसार बंधवा मोड़ के लिए प्रस्थान किये कि बंधवा मोड़ के थोडा सा पहले ही मुखविर खास द्वारा इशारा करके बताया गया कि साहब सामने जो लोग बैठे है ये वही लोग है और इतना बताकर मुखविर खास हट बढ गया तत्पश्चात पुलिस टीम अभियुक्तगण की तरफ बढे कि पुलिस टीम को देख कर उठ कर तीनों भागना चाहे की हिकमतअली से तीनो लोगो को करीब 10-12 कदम दौडा कर पकड लिया गया तथा सभी लोगो से बारी बारी उनका नाम पता पूछा गया तो उन्होने अपना नाम क्रमश: 1-  सुबाष पुत्र श्रीराम 2- पिन्टू पुत्र सूबाष 3-रिंकू पुत्र लम्मरदार निवासीगण ग्राम तुंगी रसूलपुर थाना बरदह जनपद आजमगढ बताया चूकि उपरोक्त अभि0गण मुकदमा उपरोक्त मे नामजद अभि0गण है अत; कारण गिरफ्तारी बताकर समय 17.20 बजे गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है। 

पूछताछ का विवरण-.अभियुक्तगण द्वारा आपसी विवाद को लेकर मारना पिटना जिससे गम्भीर चोटे आना।

पंजीकृत अभियोग

1- मु0अ0स0 136/21  धारा  323,324,308 भा0द0वि0  थाना बरदह जनपद आजमगढ  

गिरफ्तार अभियुक्तगण

1- सुबाष पुत्र श्रीराम
2- पिन्टू पुत्र सूबाष 
3- रिंकू पुत्र लम्मरदार निवासीगण ग्राम तुंगी रसूलपुर थाना बरदह जनपद आजमगढ  

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

1- उ0नि0 बजरंग कुमार मिश्रा  मय हमराह थाना बरदह जनपद आजमगढ  
2- उ0नि0 देवलाल यादव  मय राह  का0 अरविन्द पाल  का0 संतोष यादव व ईंग्लेश यादव व हो0गा0 रमाकान्त राय थाना बरदह जनपद आजमगढ  

और नया पुराने