Breaking News

गम्भीरपुर: नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला एक अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- गम्भीरपुर

आज़मगढ़:  रविशंकर पुत्र गया सा0 गजोखर थाना फूलपुर जनपद वाराणसी के लिखित तहरीर बाबत अभियुक्त द्वारा नौकरी दिलाने के लिये रुपये लेने व फर्जी नियुक्ति पत्र देने व नौकरी न दिलाये जाने के सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 33/21 धारा 419/420 भादवि बनाम दुर्गा प्रसाद यादव पुत्र मदन लाल यादव सा0 बहादुरपुर थाना गम्भीपुर आजमगढ के पंजीकृत किया गया विवेचना से धारा 467,468,471 भादवि की वृद्धि किया गया।  
 पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये जा रहे अभियान वांछित/वारण्टी की गिरफ्तारी के तहत  पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी के निर्देशन में व प्र0नि0 के नेतृत्व मे थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 33/21 धारा 419,420,467,468,471 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त दुर्गा प्रसाद यादव पुत्र मदन लाल यादव सा0 बहादुरपुर थाना गम्भीपुर आजमगढ को उ0नि0 अमरनाथ यादव यादव मय हमराह के समय 11.10 बजे गोसाई की बाजार नहर तिराहा से गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया जा रहा है।

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0 33/21 धारा 419,420,467,468,471 भादवि  थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़

गिरफ्तार अभियुक्त

दुर्गा प्रसाद यादव पुत्र मदन लाल यादव सा0 बहादुरपुर थाना गम्भीपुर आजमगढ

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

उ0नि0 अमरनाथ यादव व हे0 का0 शकील अद  व का0  अमरजीत यादव थाना गम्भीपुर आजमगढ

और नया पुराने