Breaking News

जिलाधिकारी ने 07 नव नियुक्त क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारियों को दिया नियुक्त पत्र।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 19 जुलाई-- प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा वीडीओ कांफ्रेंसिंग के माध्यम से 5, कालीदास मार्ग लखनऊ से नवनियुक्त युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग के 508 क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारियों तथा 26 व्यायाम प्रशिक्षकों को नियुक्त पत्र वितरित किया गया।
इसी क्रम में जिलाधिकारी राजेश कुमार ने एनआईसी आजमगढ़ में जनपद के नव नियुक्त 07 क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारियों में, अजय पटेल पुत्र बाबूराम पटेल ग्राम चिलबिली दान, जय विक्रान्त सिंह पुत्र राजेन्द्र प्रसाद सिंह ग्राम बंकीपुर, रवि प्रकाश यादव पुत्र विजय प्रकाश यादव ग्राम व पोस्ट जमालपुर, अनुराग यादव पुत्र रामसहाय ग्राम व पो0 खण्डौरा, दीपक सिंह पुत्र मुन्ना सिंह ग्राम मोहम्मदपुर कोरड़ा, मनोज सरोज रामजियावन सरोज ग्राम व पो0 उबरपुर लखमीपुर तथा राणा प्रताप सरोज पुत्र राम दास ग्राम सुल्तानीपुर, को नियुक्ति पत्र वितरित किया। उक्त सभी नव नियुक्त क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारियों की तैनाती जनपद जौनपुर में हुई है।

जिलाधिकारी ने उक्त सभी नव नियुक्त क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारियों से उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। 
इस अवसर पर जिला युवा कल्याण अधिकारी राजनेति सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

और नया पुराने