आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: आज दिनांक 22 जुलाई 2021 को सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह के मार्गदर्शन में अपर पुलिस अधीक्षक यातायात सुधीर जायसवाल, सत्येंद्र यादव, रामबृक्ष सोनकर संभागीय परिवहन अधिकारी आजमगढ़ व पवन सोनकर आर आई परिवहन विभाग व प्रभारी यातायात कौशल कुमार पाठक की मौजूदगी में सड़क सुरक्षा सप्ताह दिनांक 22 जुलाई 2021 से 28 जुलाई 2001 तक का जन जागरूकता अभियान का प्रारंभ /उद्घाटन आरटीओ कार्यालय पर संयुक्त रूप से किया गया तथा लोगों को यातायात के नियमों का पालन करने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा बताया गया तथा आम जनमानस को यातायात के नियमों का पालन करने के लिए शपथ दिलाई गई तथा प्रचार प्रसार हेतु जन जागरूकता प्रचार वाहन को अपर पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।


