Breaking News

अतरौलिया: जानलेवा हमला करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना अतरौलिया

आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा वांछित, इनामिया, अवैध शराब बिक्री के अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभिय़ान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सिद्धार्थ व क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर व प्रभारी निरीक्षक पंकज पाण्डेय अतरौलिया आजमगढ़ के  कुशल निर्देशन में SI सुल्तान सिंह मय हमराह का0 उमेश सिंह व का0 राजकुमार गुप्ता के रवाना शुदा रोजनामचा आम तारीखी इमरोजा से  बगरज देखभाल क्षेत्र तलाश वांछित/संदिग्ध व्यक्ति जाँच प्रार्थना पत्र व पेण्डिग विवेचना मु0अ0सं0 118/21 धारा 307,323,504 ipc में मामूर होकर कस्बा अतरौलिया केसरी चौराहे पर खड़े होकर आपस में बात कर रहे थे कि मुखबिर खास ने बताया कि दिनांक 21.7.21 को दोपहर में रामपुर खास गांव में जो फायरिंग हुई थी उससे समबन्धित आरोपी रामरोहित निषाद पुत्र स्व0 पाँचू निषाद जो रामपुर खास का रहने वाला है अतरौलिया बस स्टैण्ड पर कही जाने के लिये खड़ा है और जिस बन्दूक से उसने फायरिंग किया था वह भी साथ में लिया है।
मुखबिर की सूचना पर विश्वास कर SI मय हमराहियान फोर्स के मुखबिर को साथ लेकर बताये स्थान की ओर आये वहां रोडवेज बस स्टैण्ड अतरौलिया से थोड़ी दूरी पहले रोडवेज बस स्टैण्ड के सामने सड़क पर खड़े व्यक्ति की और इशारा कर मुखबिर चला गया मुखबिर द्वारा बताये हुये व्यक्ति के पास पुलिस टीम उसके पास छिपते-छिपाते नजदीक आकर एक बरगी दबिश देकर समय 10.25 बजे पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम रामरोहित निषाद s/o स्व0 पांचू निषाद निवासी ग्राम रामपुर खास थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 55 वर्ष बताया तथा हाथ में लिये एक नाली बन्दूक 12 बोर व बन्दूक के बट पर कवर में लगे खोखा व जिन्दा कारतूस के सम्बन्ध में पूछने पर बता रहा है कि मेरी लाइसेसी बन्दूक व उस पर जारी कारतूस है। दिनांक 21.7.21 को मेरे भाई रामकेश निषाद के पास लड़के नहीं है मात्र तीन लड़किया है जिनसे मेरा जमीन के बटवारे का विवाद उसी विवाद के कारण आपस में कुछ विवाद हो रहा था। जिस पर सभी लोग मुझे मारने के लिये तैयार हो गये इस पर मैं घर में रखी अपनी लाइसेसी बन्दूक लेकर आया और भाई की लड़की संध्या निषाद जो मुख्य रूप से विवाद कर रही थी मैंने जान से मारने के लिये फायर किया था मौके से डरवश अपनी बन्दूक लेकर भाग रहा था कि आप लोगों ने पकड़ लिया।। बन्दूक को कब्जा पुलिस व बट में कवर में लगे 05 अदद जिन्दा कारतूस व एक अदद खोखा कारतूस मिला जिसे कब्ज़ा पुलिस लिया गया | अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0 108/21 धारा 307,323,504 IPC थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़

गिरफ्तार अभियुक्त

रामरोहित निषाद s/o स्व0 पांचू निषाद निवासी ग्राम रामपुर खास थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 55 वर्ष

बरामदगी

एक नाली बन्दूक 12 बोर मय 05 अदद जिन्दा कारतूस व एक अदद खोखा कारतूस

गिरफ्तार  करने वाली पुलिस टीम का विवरण

1. उ0नि0 सुल्तान सिंह  थाना अतरौलिया आजमगढ़
2. का0 राजकुमार गुप्ता थाना अतरौलिया आजमगढ़
3. का0 उमेश सिंह थाना अतरौलिया आजमगढ़

और नया पुराने