Breaking News

अहरौला: लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- अहरौला

आज़मगढ़: दिनांक- 16.07.2021 को वादिनी द्वारा थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दिया गया कि थाना अहरौला के एक गाँव के एक लड़की को प्रवीण बिन्द उर्फ गोलू पुत्र त्रिवेणी बिन्द ग्राम ओरिल केवटाना थाना पवई जनपद आजमगढ़ द्वारा अपने विश्वास में लेकर, कुछ दिन बाद पीड़िता शौच करने बाहर गयी तो, जबरदस्ती दुष्कर्म किया गया जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 109/2021 धारा 376/506  भादवि  पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा उक्त प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष अहरौला को निर्देशित किया गया। जिसके क्रम में आज दिनांक- 22.07.2021 को थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल मय हमराह द्वारा विवेचना एवं तलाश मुल्जिमान में मु0अ0सं0 109/2021 धारा 376/506  भा0द0वि0 मे मामुर थे कि जरिये मुखबिर खास सूचना मिली कि उपरोक्त मुकदमे से सम्बन्धित प्रवीण बिन्द उर्फ गोलू पुत्र त्रिवेणी बिन्द ग्राम ओरिल केवटाना थाना पवई जनपद आजमगढ़ अपने घर पर मौजूद है कि इस सूचना पर थानाध्यक्ष विश्वास करके मय हमराही फोर्स के मय सुखबिर के ग्राम ओरिल केवटाना थाना पवई आजमगढ अभियुक्त के घर पहूँचे तो मुखबीर खास ने दूर से ही इशारा करके बताया कि वह व्यक्ति है जो घर के बाहर मंडई में चारपाई पर बैठा है  पुलिस टीम द्वारा एकबारगी दबिश देकर अभियुक्त को समय करीब 07.20 बजे पकड़ लिया गया नाम पता पूछने पर 1.  प्रवीण बिन्द उर्फ गोलू पुत्र त्रिवेणी बिन्द ग्राम ओरिल केवटाना थाना पवई जनपद आजमगढ़ बताया जो कि थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 109/2021 धारा 376/506 भा0द0वि0 से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त है । अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।

पंजीकृत अभियोग

1- मु0अ0सं0 109/2021 धारा 376/506 भा0द0वि0 के थाना थाना अहरौला , आजमगढ़,

गिरफ्तार अभियुक्त

1- प्रवीण बिन्द उर्फ गोलू पुत्र त्रिवेणी बिन्द ग्राम ओरिल केवटाना थाना पवई जनपद आजमगढ़

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

1- थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल मय राह हे0का0 अरविन्द सिंह, हे0का0 सत्येन्द्र कुमार यादव, थाना अहरौला ,आजमगढ़
2- रि0का0 परिक्षित दूबे , रि0म0का0 नेहा शुक्ला , रि0म0का0 संध्या चौहान थाना अहरौला ,आजमगढ़

और नया पुराने