Breaking News

पवई: 4 किलो 200 ग्राम नजायज गांजा के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना पवई

आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी फूलपुर के निर्देशन में थानाध्यक्ष पवई के निर्देशन में उ0नि0 वीरेन्द्र यादव मय हमराहियान के अपराध एवं अपराधियों तथा संदिग्ध व्यक्ति / वाहन चेकिंग एवं वांछित अभियुक्ततो की गिरफ्तारी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान मैगना बाजार  में मामूर थे कि मुखबीर खास द्वारा सूचना मिली 02 व्यक्ति खेमीपुर चौराहे पर नहर पुलिया के पास अपने अपने हाथो में एक एक झोले में लगभग 02-02 किग्रा0 गांजा लेकर कही जाने की फिराक में है । मुखबीर खास की सूचना पर विश्वास करके मैगना बाजार से प्रस्थान होकर खेमीपुर चौराहे के नजदीक पहुंचे तो मुखबीर खास नहर पुलिया से पहले ही उतरकर दूर से ही नहर पुलिया पर खडे दोनो व्यक्तियो की तरफ इशारा करके हट गया पुलिस टीम जैसे ही खेमीपुर नहर पुलिया के पास पहुंची तो पुलिस को अपने नजदीक आता देख नहर पुलिया पर खडे दोनो व्यक्ति शाहगंज की तरफ भागने का असफल प्रयास किये लेकिन पुलिस टीम द्वारा दौडाकर दोनो व्यकितयो को पकड लिया गया। पकडे गये व्यक्तियो से नाम पता पूछा गया तो पकडे गये पहले व्यक्ति ने अपना नाम मनीष उर्फ सनोज उर्फ बूढे राजभर पुत्र रामसिजोर राजभर निवासी हासिमपुर थाना मालीपुर जनपद अम्बेडकरनगर बताया तथा दूसरे ने अपना नाम सूरज राजभर पुत्र रामअजोर निवासी गद्दोपुर थाना पवई जनपद आजमगढ़ बताया । पकडे गये व्यक्तियो के पास से कुल 4 किलो 200 ग्राम नाजायज गाजा बरामद हुआ। अभियुक्तगण का यह कार्य धारा 8/20 NDPS ACT का दण्डनीय अपराध है का बोध कराते हुए दिनांक 12.07.2021 को समय करीब 12.30 बजे अभियुक्तगण को हिरासत पुलिस लिया गया । जिनके विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 88/21 धारा 8/20 NDPS ACT थाना पवई जनपद आजमगढ पंजीकृत कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0 88/21धारा 8/20 NDPS ACT थाना पवई जनपद आजमगढ 

गिरफ्तार अभियुक्तगण

1. मनीष उर्फ सनोज उर्फ बूढे राजभर पुत्र रामसिजोर राजभर निवासी हासिमपुर थाना मालीपुर जनपद अम्बेडकरनगर 
2. सूरज राजभर पुत्र रामअजोर निवासी गद्दोपुर  थाना पवई जनपद आजमगढ़

बरामदगी

4 किलो 200 ग्राम नजायज गांजा 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

1. उ0नि0 वीरेन्द्र यादव  
2. हे0का0 अशोक कुमार
3. का0 विवेक साहू
4. का0 प्रमोद कुमार
5. म0का0 रमासिंह चौहान

और नया पुराने