आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
कब्जे से बुलेरो जीप सहित असलहा, कारतूस व 46.400 किलोग्राम गांजा बरामद।
संगीन अपराधों में 01 दर्जन मुकदमें दर्ज।
आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये जा रहे अभियान अपराध नियंत्रण व अपराधियो की गिरफ्तारी के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर पंकज कुमार पाण्डेय तथा क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री निष्ठा उपाध्याय के कुशल पर्वेक्षण व नेतृत्व में अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु थाना कोतवाली पर अलग –अलग टीम गठित कर अपराध/अपराधियो की धड़ पकड़ करने हेतु हेतु लगातार प्रयास के क्रम में -
आज दिनांक 12.07.21 को प्र0नि0 कृष्ण कुमार गुप्ता मय कोतवाली आजमगढ़ की पुलिस बल व स्वाट टीम के प्रभारी निरीक्षक नन्द कुमार तिवारी मय हमराह पुलिस टीम व सर्विलांस टीम आजमगढ़ के द्वारा पूर्वांचल केजनपदों में हो रही गांजा तस्करी की सूचना के सम्बन्ध में सूक्ष्मता व गहराई से अभिसूचना संकलित किया गया। गांजा से भरी हुई बुलेरो आने की सूचना पर गांजा तस्करों को पकड़ने के लिए ग्राम बद्दोपुर के पास सघन चेकिंग की जा रही थी कि इसी दौरान एक बुलेरो जीप जो हाफिजपुर की तरफ से आ रही थी को रोकने का प्रयास किया गया। जिसपर बुलेरो में सवार अपराधियों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया। पुलिस टीम द्वारा हिकमत अमली से अपने जान की बाजी लगाते हुए सिखलाये हुए तरीके से बुलेरो सवार अपराधियों को काफी मसक्कत के बाद घेर घार कर पकड़ लिया गया। बुलेरो की तलाशी ली गयी तो बुलेरो की सीट के नीचे छिपाकर रखे हुए 45 पैकेट गांजा के बरामद हुए तथा दो अपराधी बुलेरो में मौजूद मिले। जिनके कब्जे से एक अदद तमन्चा व फायरशुदा खोखा कारतूस व जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्तगण का चालान मा0 न्यायालय किया जा रहा है।
पूछताछ का विवरण- अभियुक्तगणों से पूछताछ करने पर बता रहे हैं कि साहब हमलोग उड़ीसा से गांजा लेकर आते हैं और पूर्वांचल में मऊ बलिया सहित अन्य आसपास के जनपदों में ऊँचे दाम पर बेंच देते हैं। इससे हमे काफी लाभ होता है। गांजा विक्री के पैसे से ही हमलोग बुलेरो गाड़ी खरीदे हैं और इसका प्रयोग गांजा का परिवहन करने में करते हैं। यह कार्य हमलोग अपने संगठीत रूप से आर्थिक एवं भौतिक लाभ के उद्देश्य प्राप्ती के लिए करते हैं। आज पुलिस टीम द्वारा स्वयं को घिरा देखकर पुलिस टीम के बचने के लिए पुलिस पर फायर किये ताकि गोली चलने के कारण पुलिस हमारा रास्ता छोड़ दे और हमलोग किसी तरह से बचकर निकल जायें। लेकिन दुर्भाग्यवश पुलिस द्वारा पकड़ लिये गये।
पंजीकृत अभियोग का विवरण—
1- मु0अ0सं0 210/21 धारा 307/34 भादवि, 3/ 25 शस्त्र अधिनियम, धारा 8/ 20 एनडीपीएस एक्ट थाना कोतवाली आजमगढ़
2- मु0अ0सं0 211/21 धारा 8/ 20 एनडीपीएस एक्ट थाना कोतवाली आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्तगण –
1-विनोद यादव उर्फ आलोक यादव पुत्र धर्मदेव यादव उर्फ धर्मू यादव निवासी गोड़सर थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़
2-मृत्युंजय यादव पुत्र ओमप्रकाश यादव उर्फ बबुआ उर्फ पहलवान निवासी ग्राम पिन्डारी थाना बड़ेसर जनपद गाजीपुर
अभियुक्तगणों का आपराधिक इतिहास-
1. विनोद यादव उर्फ आलोक यादव पुत्र धर्मदेव यादव उर्फ धर्मू यादव निवासी गोड़सर थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़।
1. मु0अ0सं0 57/15 धारा 3(1) यूपी गैंगेस्टर एक्ट थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़
2. मु0अ0सं0 146/17 धारा 392 भादवि थाना गहमर जनपद गाजीपुर
3. मु0अ0सं0 147/17 धारा 147,148,307 भादवि व 3/ 25 शस्त्र अधिनियम
4. मु0अ0सं0 1137/16 धारा 3(1) यूपी. गैंगेस्टर एक्ट थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर
5. मु0अ0सं0 1095/16 धारा 394,342 भादवि थाना खानपुर जनपद गाजीपुर
6. मु0अ0सं0 185/17 धारा 392 भादवि थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर
7. मु0अ0सं0 64/16 धारा 392 भादवि थाना सरायलखंसी जनपद मऊ
8. मु0अ0सं0 210/21 धारा 307/34 भादवि, 3/25 शस्त्र अधिनियम, धारा 8/ 20 एनडीपीएस एक्ट थाना कोतवाली आजमगढ़
9.मु0अ0सं0 211/21 धारा 8/ 20 एनडीपीएस एक्ट थाना कोतवाली आजमगढ़
2- मृत्युंजय यादव पुत्र ओमप्रकाश यादव उर्फ बबुआ उर्फ पहलवान निवासी ग्राम पिन्डारी थाना बड़ेसर जनपद गाजीपुर–
1.मु0अ0सं0 210/21 धारा 307/34 भादवि, धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम, धारा 8/ 20 एनडीपीएस एक्ट थाना कोतवाली आजमगढ़
2.मु0अ0सं0 211/21 धारा 8/ 20 एनडीपीएस एक्ट थाना कोतवाली आजमगढ़
बरामदगी माल का विवरण-
1.46.400 ग्राम अलग अलग पैकेटों में बंधा हुआ नाजायज गांजा
2.एक अदद तमन्चा 315 बोर व एक अदद खोखा व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर
3.एक अदद बुलेरो गाड़ी नं0- UP61AH0506
गिरफ्तारी करने वाली टीम
1.प्र0नि0 कृष्ण कुमार गुप्ता थाना कोतवाली आजमगढ़
2.प्र0नि0 नन्द कुमार तिवारी स्वाट टीम आजमगढ़
3.व0उ0नि0 ब्रह्मदीन पाण्डेय थाना कोतवाली आजमगढ़
4.उ0नि0 कमलनयन दूबे चौकी प्रभारी बलरामपुर
5.हे0कां0 जितेन्द्र कुमार पाण्डेय स्वाट टीम आजमगढ़
6.हे0कां0 विनोद सरोज स्वाट टीम आजमगढ़
7.कां0 प्रदीप कुमार पाण्डेय स्वाट टीम आजमगढ़
8.कां0 सनी नागर स्वाट टीम आजमगढ़
9.कां0 रंजीत साहू थाना कोतवाली आजमगढ़
10.कां0 संगम कुमार थाना कोतवाली आजमगढ़
11. कां0 बाबूलाल सोनकर थाना कोतवाली आजमगढ़
12.हे0कां0 चन्द्रमा मिश्रा सर्विलांस सेल आजमगढ़
13.कां0 उमेश यादव सर्विलांस सेल आजमगढ़
14.कां0 यशवन्त सिंह सर्विलांस सेल आजमगढ़
15.ओपी दिनेश सर्विलांस सेल आजमगढ़
16.कां0 सोनू यादव थाना कोतवाली आजमगढ़
17.कां0 अरूण पाण्डेय थाना कोतवाली आजमगढ़
