Breaking News

देवगावँ: गैगेस्टर का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-देवगांव

आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध एव अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा विशेष अभियान वांछित,वारंटी,ईनामिया एवं गैगेस्टर की गिरफ्तारी के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री पंकज पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी लालंगज के कुशल निर्देशन में दिनांक 07.07.2021 को प्र0नि0 श्री मंजय सिंह मय हमराह द्वारा वांछित,ईनामिया व गैगेस्टर की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र में मौजूद थे कि जरिये मुखबीर सूचना मिली कि मु0अ0स0 122/2021 धारा 3(1) उ.प्र. गिरोहबन्द एव समाज बिरोधी क्रिया कलाप निवारण अधि0 1989 मे नामजद अभियुक्त श्रीकान्त कुमार पुत्र लालबहादुर निवासी ग्राम राजेपुर थाना बरदह जनपद आजमगढ मसीरपुर तिराहे पर किसी वाहन से भागने के फिराक मे खडा है । मुखबीर की इस सूचना पर प्र0नि0 मंजय कुमार सिंह मय हमराह के मसीरपुर तिराहे पर पहुचकर उक्त व्यक्ति को वही पर घेर कर समय करीब 08.50 बजे गिरफ्तार कर लिया । गिरफ्तार व्यक्ति का नाम पता पूछते हुए नियमानुसार जामा तलाशी ली गयी तो अपना नाम श्रीकान्त कुमार पुत्र लालबहादुर नि0 राजेपुर थाना बरदह जनपद आजमगढ बताया । अभियुक्त को उसके अपराध के बोध कराकर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।

अभियोग पंजीकृत

मु0अ0स0 122/2021 धारा 3(1) उ.प्र. गिरोहबन्द एव समाज बिरोधी क्रिया कलाप निवारण अधि0 1989 थाना देवगांव जनपद आजमगढ ।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त

श्रीकान्त कुमार पुत्र लालबहादुर नि0 राजेपुर थाना बरदह जनपद आजमगढ

गिरफ्तार करने वाली टीम

(1) प्र0नि0 मजंय सिंह थाना देवगाँव जनपद आजमगढ़ ।
(2) हे0का0 प्रवीण सिंह थाना देवगाँव जनपद आजमगढ़ ।
(3) का0 बृजेश कुमार थाना देवगाँव जनपद आजमगढ़ ।
(4) का0 रितेश तिवारी थाना देवगाँव जनपद आजमगढ़ ।
(5) का0 दीपक कुमार थाना देवगाँव जनपद आजमगढ़ ।

और नया पुराने