Breaking News

दीदारगंज: पुलिस पर जानलेवा हमले का वांछित अभियुक्त अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-दीदारगंज

आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वांछित,ईनामिया तथा गैगेस्टर की गिरफ्तारी विषयक चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत  अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जनपद आजमगढ़ व क्षेत्राधिकारी फूलपुर जनपद आजमगढ़ के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 08.07.2021 को उ0नि0 जगदीश प्रसाद विश्वकर्मा मय हमराह हे0का0 बृजेश यादव व का0 दुर्गश गौड के साथ पल्थी बाजार मे मौजूद थे कि क्षेत्र से उ0नि0 श्री अवधेश कुमार त्रिपाठी व हमराह का0 कन्हैया गौड़ को जरिये दूरभाष सूचना देकर पल्थी बाजार तलब किया गया तलबिदा फोर्स के साथ अपराध रोकथाम एवं अपराधियो की गिरफ्तारी के बाबत चर्चा की जा रही थी कि जरिये मुखबिर खास सूचना मिली कि मु0अ0सं0 165/2020 धारा 307 भा0द0वि0 (पुलिस मुठभेड) से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त राजेश कुमार पुत्र ढोढई उर्फ चन्द्रभान निवासी ग्राम रम्मोपुर थाना दीदारगंज आजमगढ़ सरांवा गांव की तरफ से सरांवा तिराहे की ओर आ रहा है और हुब्बीगंज की ओर जायेगा उसके पास नाजायज असलहा भी है । इस सूचना पर उ0नि0 मय हमराह कर्म0गण को मुखबिर की मंशा से अवगत कराकर छिपते छिपाते सरावां तिराहे पर पहुचे कि कुछ ही देर में नहर पटरी से सरावां गांव की ओर से एक व्यक्ति आता हुआ दिखायी दिया । पुलिस बल को अपनी तरफ आता देख वह व्यक्ति पीछे मुड़कर सरावां तिराहे की ओर भागना चाहा कि पुलिस बल द्वारा हुब्बीगंज रोड की ओर जाते जाते उक्त व्यक्ति को समय 08.05 बजे पकड़ लिया गया । नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम राजेश कुमार पुत्र ढोढ़ई उर्फ चन्द्रभान निवासी रम्मोपुर थाना दीदारगंज आजमगढ़ बताया । भागने का कारण पुछने पर बताया कि मेरे पास एक नाजायज तमंचा व कारतूस है पकड़े जाने के डर से भाग रहा था कि आप लोगों ने मुझे पकड़ ही लिया । पकड़े गये व्यक्ति की मौके पर तलाशी से एक अदद तमंचा .315 बोर,एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ । बरामदगी एव गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 91/2021 धारा 3/25  आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है। 

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त

राजेश कुमार S/O ढोढ़ई उर्फ चन्द्रभान R/O रम्मोपुर थाना दीदारगंज आजमगढ़

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0 91/2021 धारा 3/25  आर्म्स एक्ट थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ । 
 
आपराधिक इतिहास

1. मु0अ0सं0 165/2020 धारा 307 भा0द0वि0 (पुलिस मुठभेड) थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़
2. मु0अ0सं0 91/2021 धारा 3/25  आर्म्स एक्ट थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़

बरामदगी

एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर

गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण

1- उ0नि0 जगदीश प्रसाद विश्वकर्माथाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ । 
2- उ0नि0 अवधेश त्रिपाठीथाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ ।
3- हे0का0 वृजेश यादवथाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ ।
4- का0 दुर्गश गौड थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ 
5- का0 कन्हैया गौड़ थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ ।

और नया पुराने