आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- कप्तानगंज
आज़मगढ़: अभियुक्तगणो द्वारा साजिश व षड़यन्त्र करके अपूर्ण परिवार रजिस्टर की नकल तथा झूठा बयान देकर आवेदक की जमीन को अपने नाम से वारिश दर्ज करा लेने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 329/2017 धारा 419/420/467/468/471/200 IPC आवेदक जयहिन्द पुत्र स्व0 नन्दलाल ग्राम लखमीपुर थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ द्वारा पंजीकृत कर विवेचना की प्रारम्भ की गयी।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ के द्वारा अपराधियों/वांछित अभियुक्तों/वारण्टीयों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जनपद आजगमढ व क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर आजमगढ के दिशा निर्देशन व कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 08.07.2021 को मुखबिरी सूचना पर उ0नि0 श्री जितेन्द्र सिंह मय हमराहियान के द्वारा दबिश देकर अभियुक्ता सरिता पत्नी विनोद राजभर निवासी लखमीपुर थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ सम्बन्धित मु0अ0सं0 329/2017 धारा 419/420/467/468/471/200 IPC थाना कप्तानगंज को समय 10.30 बजे गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किये जाने हेतु रवाना किया गया ।
पूछताछ का विवरण- पूछताछ पर अपने जुर्म से इन्कार करते हुए अपनी सफाई माननीय न्यायालय में अपने अधिवक्ता के माध्ययम से देना बता रही हैं ।
पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0 329/2017 धारा 419/420/467/468/471/200 IPC थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त-
1. सरिता पत्नी विनोद राजभर निवासी लखमीपुर थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम –
1. उ0नि0 जितेन्द्र सिंह थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़
2. का0 नित्यानन्दसिंह थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़
3. म0का0 प्रतिक्षा सिंह थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़
