Breaking News

सेवानिवृत्त होने पर कलेक्ट्रेट सभागार में विदाई समारोह का आयोजन।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 07 जुलाई-- उप जिलाधिकारी बूढ़नपुर तहसील के वाहन चालक श्री महंत के आज दिनांक 07 जुलाई 2021 को सेवानिवृत्त होने पर कलेक्ट्रेट सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रशानिक अधिकारी कलेक्ट्रेट, अजीत श्रीवास्तव ने श्री महंत को रामचरित मानस भेंट कर सम्मानित किया।
इसी के साथ ही कलेक्ट्रेट के, ज्ञानेन्द्र मिश्रा प्रशासनिक अधिकारी कलेक्ट्रेट, कुलदीप श्रीवास्तव नाजिर कलेक्ट्रेट, संतोष श्रीवास्तव नायब नाजिर कलेक्ट्रेट एवं माधवेंद्र तिवारी, राजू गौड़, गिरीश सिंह, आशीष कुमार पांडेय ने वाहन चालक महंत को माला पहनाकर सम्मानित किया।

और नया पुराने