आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 07 जुलाई-- आज विकास खण्ड मुख्यालय अतरौलिया में जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण वितरण का कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें दिव्यांगजनों को कुल 50 ट्राईसाइकिल, 10 बैसाखी, कान की मशीन 05, व्हील चेयर 02 दृष्टिहीन छड़ी 02, यू0डी0आई0डी0 10 का वितरण मुख्य अतिथि सुनील पाण्डेय, मण्डल अध्यक्ष, भा0ज0पा0 द्वारा किया गया किया गया। उनके द्वारा बताया गया कि दिव्यांगजनों में बहुत प्रतिभा होती है। प्रदेश सरकार उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं चला रही है। सरकार का प्रयास है कि कोई दिव्यांगजन उपकरणो एवं अन्य चलाई जा रही योजनाओं से वंचित न रहें।
जे0पी0सिंह, उपनिदेशक दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, आजमगढ़ मण्डल आजमगढ़ द्वारा विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की सम्पूर्ण जानकारी दी गयी तथा बताया गया कि विगत तीन वर्षो के अन्तर्गत लगभग तीन हजार दिव्यांगजनों को कृत्रिमअंग उपकरण प्रदान किये गयें हैं तथा उनके द्वारा यू0डी0आई0डी0 प्रोजेक्ट योजना के बारे में बताया गया कि दिव्यांगजनों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने हेतु भारत सकार की एक अनोखी पहल है। दिव्यांजनों को अनेक दस्तावेजों के साथ लेकर चलने की जरूरत नहीं होगी बल्कि एक कार्ड ही उनकी मूलभूत जानकारी को बारकोड के माध्यम से सुरक्षित रख सकेगा। यू0डी0आई0डी कार्ड भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं के लिए पात्र दिव्यांगजनों की पहचान के लिए एक मात्र दस्तावेज होगा। साथ ही यह भी बताया गया कि यदि कोई दिव्यांगजन जिसकी दिव्यांगता 80 प्रतिशत हो तो मोर्टराइज्ड ट्राई साईकिल हेतु वेवसाईट www.hwd.uphq.in पर आनलाईन आवेदन कर शीघ्र ही उपलब्ध करा दें, जिससे नियमानुसार कार्यवाही करते हुए पात्र लाभार्थियों को चयन लाभान्वित कराया जा सके।
आज के वितरण कैम्प में चन्द्रजीत तिवारी, जिला उपाध्यक्ष भा0ज0पा0, सुनील चौबे अध्यक्ष भा0ज0पा0 विकास खण्ड अतरौलिया, अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता, अरविन्द कुमार सिंह उपजिलाधिकारी बूढ़नपुर, खण्ड विकास अधिकारी विनोद कुमार सिंह तथा जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के वरिष्ठ सहायक धर्मदेव भारती, विरेन्द्र कुमार भाष्कर, संजय कुमार, दुर्गा सिंह आदि उपस्थित रहे।
