आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
पत्नी अलका मिश्रा ने भी एक सेट में नामांकन किया।
आज़मगढ़। अजमतगढ़ ब्लाक प्रमुख पद के लिए गहमागहमी के बीच मनीष मिश्रा पिंटू पुत्र स्वर्गीय नगीना मिश्रा द्वारा एक सेट में नामांकन दाखिल किया इस दौरान उनकी पत्नी अलका मिश्रा ने भी एक सेट में नामांकन दाखिल किया।
इसके पूर्व घर से 60 गाड़ियों के लंबे हुजूम और समर्थकों के साथ चन्ना राम कालिका मंदिर ज़मीन हरखोरी पहुंच कर पूजा अर्चना करने के पश्चात ब्लॉक पर पहुंचे। जहां पहले से जीयनपुर कोतवाली की भारी फोर्स बल महिला सिपाहियों के साथ गेट से लेकर अंदर तक तैनात थी। इस दौरान भाजपा के कई दिग्गज नेता भी नामांकन में शामिल हुए।
नामांकन के समय मनीष मिश्रा के प्रस्तावक नीलम पांडे एवं अनुमोदक मोहम्मद खालिद रहे एवं अलका मिश्रा के प्रस्तावक संजय मिश्रा रहे एवं अनुमोदक पूर्व ब्लाक प्रमुख सोमारी रही। इस दौरान रिटर्निंग ऑफिसर अशोक त्रिपाठी ने बताया कि दोनों लोगों ने एक एक सेट में पर्चा दाखिल किया है एवं दोनों ही पर्चे वैध पाए गए हैं। नाम वापसी 9 जुलाई को होगा एवं चुनाव की 10 जुलाई को संपन्न कराया जाएगा।
जहां मनीष मिश्रा को पहले से ही निर्विरोध निर्वाचित होना सुनिश्चित हो गया है। समर्थकों ने जमकर नारेबाजी कि व उन्हें जीत की बधाई दी।
इस दौरान एडीओ पंचायत राम आशष सिंह, भाजपा नेता देवेंद्र प्रताप सिंह, घनश्याम सिंह पटेल, अरविंद जायसवाल, जयप्रकाश पांडे, माधव कृष्ण त्रिपाठी, ज्ञानेंद्र मिश्रा, संजय मिश्रा, अनिल कुमार मिश्रा, विपिन राय,अभिषेक सिंह सोनू ,गोपाल सिंह,प्रवीण कुमार सिंह आदि लोग मौजूद रहे। इस दौरान जीयनपुर कोतवाली के प्रभारी दिनेश कुमार यादव,एसएसआई केशर यादव एसआई चंद्रशेखर यादव चौकी इंचार्ज इमिलिया भगत सिंह सहित दर्जनों की संख्या में पुलिस के जवान मुस्तैद रहे।
