Breaking News

कप्तानगंज: चोरी गये मोटरसाईकिल के साथ अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- कप्तानगंज

आज़मगढ़: रणजीत यादव पुत्र बृजराज यादव ग्राम- टहर किशुनदेवपुर पोस्ट- टहर वाजिदपुर थाना-कप्तानगंज जनपद- आजमगढ़ दिनांक 29/06/2021 को अपने घर के बरामदे में मोटर साइकिल खडी किये थे। 30/06/2021 को सुबह होने पर देखे कि गाडी बरामदे में नहीं थी। जिसका नं UP50 Z3012 है। और अगल बगल इधर उधर पता लगाये परन्तु कुछ पता नहीं लगा जिसके सम्बन्ध में आनलाईन मु0अ0सं0 99/2021 धारा 380 IPC में बनाम अज्ञात थाना कप्तानगंज पर पंजीकृत कराया गया है जिसकी विवेचना प्रचलित है । 
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर के दिशा निर्देशन व कुशल नेतृत्व में चलाये जा रहे वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी व बरामदगी हेतु अभियान के तहत आज दिनांक 09.07.2021 को मुखबीरी सूचना पर व0उ0नि0 कृष्णानन्द प्रसाद थाना कप्तानगंज आजमगढ़ द्वारा मय हमराहियान के मुखबिरी सूचना के आधार पर दबिश देकर मुकदमा उपरोक्त में चोरी गयी मोटर साइकिल संख्या UP50Z3012 के साथ अज्ञात अभियुक्त वीरेन्द्र कुमार पुत्र रामसुमेर उम्र करीब 22 वर्ष ग्राम लेदौरा थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ सम्बन्धित मु0अ0सं0 99/2021 धारा 380 IPC थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ को दुबावे चौराहा थाना क्षेत्र कप्तानगंज से समय करीब 10.55 बजे गिरफ्तार किया गया, माल/मुल्जिम की बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में  धारा 411 भादवि की वृद्धि कर अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0 99/2021 धारा 380 IPCबढ़ोत्तरी धारा 411 IPC

गिरफ्तार अभियुक्त

1. वीरेन्द्र कुमार पुत्र रामसुमेर  उम्र करीब 22 वर्ष ग्राम लेदौरा थाना अहरौला जनपद आजमगढ़।

बरामदगी

एक अदद मोटर साइकिल वाहन संख्या  UP50Z3012  -HERO PASSION PRO

गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम

1. व0उ0नि0 कृष्णानन्द प्रसादथाना कप्तानगंज, आजमगढ़ ।
2. का0 विशाल जायसवाल
3. का0 दिनेश यादव

और नया पुराने