आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्विद्यालय,जौनपुर से सम्बद्ध विभिन्न बीएड कॉलेजों के दर्जनों छात्रों ने विश्विद्यालय कुलपति को अपने परीक्षा व रिजल्ट संबंधित 4 सूत्रीय मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा और कुलपति निर्मला एस. मौर्य से बातचीत सार्थक होने के बाद हुई वापसी।
छात्रों ने 3rd सेमेस्टर रिजल्ट अविलम्ब जारी करो!, अंतिम सेमेस्टर(4tg) परीक्षा 15 अगस्त से पहले और रिजल्ट 31तक जारी हो/हमारी मांगें पूरी हो-चाहे जो मजबूरी हो!, बीएड की डिग्री समय से जारी हो!, छात्र एकता जिंदाबाद!, हमारी डिग्री में लेटलतीफी मुर्दाबाद!, कोरोना के नाम पर हमारे भविष्य को बर्बाद करना बंद करो!, यूनिवर्सिटी प्रशासन होश में आओ- हमारे चौथे सेमेस्टर परीक्षा कार्यक्रम जारी करो!, बीएड छात्र संघर्ष मोर्चा-जिंदाबाद!
आदि नारें लगाते हुए यूनिवर्सिटी प्रशासन की लापरवाही व घोर लेटलतीफी पर आक्रोश व्यक्त किया और अपना मांग पत्र सौंपा।
3 छात्रों के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल की कुलपति से वार्ता सम्पन्न हुई जिसमें उन्होंने सभी मांगों को मानने की बात स्वीकार किया।उन्होंने साफ शब्दों में बोला कि 2 दिन के अंदर 3rd सेमेस्टर रिजल्ट और लगभग 16 अगस्त से 4th सेमेस्टर परीक्षा सम्पन्न कराते हुए 31 अगस्त तक अंतिम परिणाम जारी करने का पूरा आश्वासन दिया है।
प्रतिनिधिमंडल के सदस्य राहुल और सरफराज ने यूनिवर्सिटी से बाहर निकलकर छात्रों को आश्वस्त किया कि हमारी सभी मांगो पर कुलपति जी से सार्थक बातचीत हुई है।उसी के अनुसार कार्यवाही होने की आशा भी है।
इससे पहले हम लोगों ने अपनी जायज और बेहद जरूरी मांगों को कुलपति को सैकड़ों ईमेल किया और हजारों ट्वीट किए लेकिन विश्विद्यालय प्रशासन की तरफ से एक भी जवाब नहीं आया।इसलिए हम लोग पढ़ाई-लिखाई छोड़कर यूनिवर्सिटी आकर अपनी मांग उठाने पर मजबूर हुए हैं।
अपनी मांगों से संबंधित पोस्टरों का प्रदर्शन भी किया गया और यूनिवर्सिटी प्रशासन से साफ बोला गया कि छात्रों के भविष्य को बर्बाद करने की भयंकर गलती को हम बर्दाश्त नहीं करेंगे।अगर हमारी माँग अविलंब पूरी नहीं होती है तो हम लोग धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
आज के विरोध प्रदर्शन और ज्ञापन कार्यक्रम में रजत, सरफराज, राहुल, मनीष,अमरेंद्र, सुशील, हर्ष, शाश्वत, आकाश, अमित, शैलेश, अजित, संतोष,रंजीत,सूर्यप्रकाश, शांतनु, अवनीश सहित दर्जनों छात्र उपस्थित रहें।

