Breaking News

कठैचा कुटी पर लगने वाला रथयात्रा का मेला शांति पूर्वक हुआ सम्पन्न।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

कठैचा कुटी पर लगने वाला रथयात्रा का मेला शांति पूर्वक हुआ सम्पन्न।

भगवान बलराम सुभद्रा निकाली गई आकर्षक झांकी।।

सगड़ी। सगड़ी तहसील क्षेत्र के कठैचा कुटी पर  सोमवार को रथ यात्रा का मेला शांतिपूर्वक सकुशल संपन्न हो गया। इस दौरान भगवान बलराम सुभद्रा की आकर्षक झांकी निकाली गई। झांकी मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर मेले और पूरे जंगल का भ्रमण करते हुए मंदिर परिसर में आकर समाप्त हुई। इस दौरान लग रहे जय जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। 
 श्रद्धालुओं ने पूजन अर्चन कर अपने परिवार के सुख समृद्धि की कामना की। मेले में आम, जलेबी, चाट, पकौड़े, आइसक्रीम और खिलौने की खूब बिक्री हुई। महिलाओं ने अपने जरूरत के सामानों की खरीदारी की। छोटे बच्चे अपनी मनपसंद का सामान लेने के लिए हट(जिद) करते नजर आए। इस दौरान  मंदिर के पुजारी सुभाष मिश्र, प्रधान प्रतिनिधि विजय चौहान, नीरज मिश्रा, दिनेश मिश्र, धनंजय मिश्रा, शनि, छोटू ,गोलू सहित आदि लोग मौजूद थे।

और नया पुराने