आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा आजमगढ के पूर्व ज़िला महामंत्री फुरकान खान ने कहा की देश कोरोना महामारी की तीसरी लहर से बचाव के लिए लड़ रहा है| दूसरी लहर मे देश के न जाने कितने परिवार ने अपने को खो दिया| आये दिन लोगो के निधन की खबरे हम सब को मिल रही है अखबारो व सोशल मिडिया पर खबर पढ़ कर मन बहुत दुखी होता है केंद्र व प्रदेश की सरकार हर स्तर पर कोरोना से लडने का प्रयास कर रही है, फुरकान खान ने कहा हम सबको सरकार द्वारा जारी गाईड लाईन का पालन अनिवायॅ रूप से करते रहना है,पिछले वर्ष हम सबने व अन्य त्योहार घर पर रह कर ही मनाया था, इस बार भी कोरोना महामारी को देखते हुए ईद_ उल_ अज़हा की नमाज ईदगाह व मस्जिद मे ना जा कार घर पर ही अदा करे, हमारे देश के उलमा ए इकराम एवं प्रशासन के लोग भी घरो मे नमाज अदा करने की अपील कर रहे है,शासन व प्रशासन की गाईड लाईन के अनुसार घर पर ही नमाज अदा करे, इसी के साथ नमाज मे भी मास्क जरूर लगाये, सोशल डिस्टेन का पालन करे, हमेशा की तरह उनही जानवर की कुर्बानी की जाये जिन पर कोई पाबंदी ना हो, सड़क के किनारे,गली और पब्लिक स्थानो पर कुर्बानी न करे. कुर्बानी करते समय फोटो या विडियो ना बनायें और ना ही सोशल मिडिया पर डाले. नमाज के बाद अल्लाह से कोरोना जैसी महामारी के जल्द खात्मे ,देश व पूरी दुनिया मे अमन व तरक्की के लिए दुआ करे।
