आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के ब्लाक हरैया पर ब्लाक प्रमुख संदीप सिंह पटेल एव सदस्यों को उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार ने पद एव गोपनोयता की शपथ दिलाई।जहाँ ब्लाक को दुल्हन की तरह सजाया गया था।शपथ पूरे गर्मजोसी के साथ सम्पन्न कराई गई।और समस्त अतिथियों को प्रमुख प्रतिनिधि संतोष सिंह ने फूल मालाओं के साथ स्वागत किया एव आभार व्यक्त किया।
इस दौरान सन्तोष सिंह ने कहा कि जिस तरह से पांच सालों में ब्लाक के प्रत्येक गांव एव ब्लाक मुख्यालय का विकास किया यह उसी की देन है की पुनः प्रधानों क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अबतक के सबसे कम उम्र के और एक गरीब व्यक्ति को जीत दी है जो ब्लाक के समस्त शुभ चिंतको की जीत है।आगे भी प्रयास करूंगा कि और भी बेहतर विकास कर सकू। शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व जिला अध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय ने कहा कि यह जीत प्रदेश के विकास की जीत है जहां पहले विकास के धन का बंदरबांट किया जाता रहा आज वही पैसा गरीबों मजदूरों के उत्थान में लग रहा है जिससे आम लोग जो पिछली सरकारों में त्रस्त हुआ करते थे अब जिस तरह से प्रदेश में और शहर का विकास यह भाजपा की सरकार कर रही है उससे विकास के प्रति एक नई सोच पैदा की है ।यही नहीं गुंडाराज जिस तरह से कायम था आज पूरी तरह से गुंडा माफिया जेल में सलाखों के पीछे हैं और अपराध का ग्राफ काफी गिर चुका है आगे भी यह ब्लॉक जिस तरह से पूर्व में विकास किया है उम्मीद है कि आगे भी ब्लॉक के लोगों को अच्छा विकास देखने को मिलेगा ।
इस दौरान प्रमुख संदीप सिंह पटेल ने कहा कि आप सब के आशीर्वाद से जो जितना हमें मिली है वह जाया नहीं जाएगी। बल्कि प्रत्येक गांव में विकास का पूरा प्रयास करूंगा। संचालन नीरज राय ने किया अन्य में खंड विकास अधिकारी इरशाद अहमद एडीओ पंचायत असबिन्द सिंह, जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह, प्रेमप्रकाश राय, देवेंद्र सिंह, मनिष मिश्रा,राजेश सिंह महुवारी ,संतोष सिंह,अजय सिंह मिस्टर,अरबिंद जायसवाल, परमानंद बर्मा, रामसिंगार यादव, संतोष ,सोभनाथ , मानसिंह ,सुभाष पटेल, अरुण पटेल ,रामनिवास यादव, तहसीम अहमद, कलीम अहमद, अशोक वर्मा आदि सैकड़ों ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।
अंत में प्रमुख संदीप पटेल ने सभी क्षेत्र पंचायत व प्रधान को माला पहनाकर स्वागत।
