आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: आज हरैया विकास खंड सभागार में शपथ ग्रहण समारोह में ही प्रधान संघ का चुनाव किया गया।
प्रधान चांदपट्टी तहसीम अहमद ने हाजीपुर के प्रधान सुभाष पटेल के नाम की प्रस्ताव रखा ब्लॉक अध्यक्ष पद के लिए जिसका सभी ने ताली बजाकर अनुमोदन किया।
सुभाष पटेल अध्यक्ष,जितेंद्र पासवान उपाध्यक्ष, हीरालाल यादव महासचिव और विनोद विश्वकर्मा को सचिव बनाया गया। सभागार में उपस्थित सभी ग्राम प्रधान और सदस्य ताली बजाकर माला पहनाकर उनका स्वागत किया।
प्रधान संघ चुनाव के बाद प्रधान संघ अध्यक्ष सुभाष पटेल उपस्थित सभागार में सभी ग्राम प्रधानों का स्वागत किया और कहा कि हम हमारे योग्य जो भी कार्य होंगे विकास के उनमें आप सभी प्रधान के साथ हम कदम से कदम मिलाकर रहेंगे।
