आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: आगामी त्योहारों के मद्देनजर शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने सीओ सगड़ी महेंद्रनाथ शुक्ल के नेतृत्व में आज देर शाम पूरे जीयनपुर टाउन में फ्लैग मार्च किया गया लोगों को बताया गया कि त्यौहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाए, कोविड के नियमों का पालन करें, किसी प्रकार का उपद्रव या अराजकता न फैलाएं, बकरीद के पर्व पर भीड़ इकट्ठा ना करें शासन के दिए हुए गाइडलाइन के हिसाब से ही त्योहारों को मनाए। सीओ सगड़ी महेंद्रनाथ शुक्ल ने बताया कि- यह फ्लैग मार्च सर्किल के सभी थानों में निकाला गया है और और सब को शासन के दिशा निर्देशों से अवगत कराया गया है। त्योहारों में खुशियां जरूर बनाएं लेकिन गाइडलाइन का पालन करें।
फ्लैग मार्च जीयनपुर कस्बे में मुबारकपुर तिराहे से जीयनपुर विद्युत उपकेंद्र तक और उसके बाद नगर के गली मोहल्लों में भी किया गया।
वही जीयनपुर कोतवाल हिमेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि- क्षेत्र में अगर किसी को किसी भी प्रकार की समस्या होती है तो वह मुझे आकर या फोन करके जानकारी दे सकता है किसी भी प्रकार की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से खुशियों के साथ मनाएं।
इस दौरान एसआई अखिलेश पांडे, कांस्टेबल मनीष श्रीवास्तव, सुमित, धनंजय राय, श्रेष्ठ कुमार यादव, रमेश यादव आदि रहे।