Breaking News

हरैया ब्लाक प्रमुख चुनाव: नामांकन के दौरान हंगामा।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़: हरैया ब्लॉक प्रमुख चुनाव के पर्चा दाखिले के दिन गुरुवार को सपा भाजपा समर्थक व प्रत्याशियों में इस बात को लेकर नोकझोंक हो गई। भाजपा के लोगों का कहना था कि- हमारे दो प्रत्याशियों को सपा के लोग अपहरण कर लिए हैं जबकि सपा के लोगों का कहना है कि यह झूठा आरोप लगाया जा रहा है उल्टा चोर कोतवाल को डांट ने वाली कहावत है वहीं पर भाजपा के समर्थकों ने ‌जमकर हंगामा किया। क्षेत्र पंचायत के दो सदस्यों के अपहरण का आरोप लगाकर सपा प्रत्याशी को घंटो तक पर्चा दाखिला करने से रोके रखे थे मेन पर।
मेन गेट के सामने ही हो रहे हंगामे की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार व सिओ सगड़ी मौके पर पहुंच गए और भाजपा के समर्थकों को समझाकर किसी तरह से मामला शांत कराया। उन्होंने हंगामा कर रहे भाजपाइयों को आश्वासन दिया कि- अपहरण करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। हंगामे के बीच पूर्व विधायक अभय नरायण पटेल से से भी धक्का-मुक्की हुई।
ब्लॉक परिसर से विधायक को सीओ सगड़ी के संरक्षण में बाहर निकाला गया। भारतीय जनता पार्टी के संतोष कुमार सिंह ने कहा कि- समाजवादी पार्टी के लोगों ने हमारे दो बीडीसी सदस्यों का अपहरण कर लिया है। जब तक सदस्यों को हमें नहीं दिया जाएगा हम लोग गेट से नहीं हटेंगे। उप जिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार ने कहा कि- चुनावी प्रक्रिया अलग है, इसमें किसी तरह की बाधा उत्पन्न करना कतई ठीक नहीं है। अपहरण करना अपराधिक कृत्य है लिखित तहरीर दीजिए प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी जबकि सपा के लोगों का कहना है कि- जो भी आरोप लगा है निराधार है यह गलत आरोप है हम लोगों को पर्चा दाखिला करने से रोका गया लेकिन प्रशासन के लोगों की मदद से पर्चा दाखिला किया गया और हम लोग चुनाव जीतेंगे।

और नया पुराने