आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़। युवा तुर्क के नाम से मशहूर रहे दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की आज पुण्यतिथि देश भर में मनाई जा रही है। पूर्व पीएम चंद्रशेखर से जुड़े कई ऐसे किस्से हैं, जिन्हें आज भी सुनाया जाता है। कहा जाता है कि- वो पहले ऐसे प्रधानमंत्री थे, जिन्होंने राज्य मंत्री या केंद्र में मंत्री बने बिना ही सीधे प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। वही आज इसी क्रम में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की पुण्यतिथि सगड़ी तहसील क्षेत्र के समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शंकर यादव ने अपने घर पर ही श्रद्धांजलि देकर मनाई।
बता दे कि- शंकर यादव ने बड़े गाँव स्थित अपने आवास पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान चंद्रशेखर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। शंकर यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की पुण्यतिथि पर गांव की कुछ महिलाओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित भी किया, साथ ही पत्रकार बंधुओं को भी अंग वस्त्र व मास्क- सैनिटाइजर देकर सम्मानित किया।
वही मीडिया से बातचीत करते हुए शंकर यादव ने अपने अतीत में पूर्व पीएम चंद्रशेखर सिंह के साथ बिताए पलों को साझा करते हुए कहा कि- चंद्रशेखर जी सामान्य परिवार में पैदा होकर गरीबों, पिछड़ों और समाज के उपेक्षित लोगों के हित में संघर्ष करते हुए प्रधानमंत्री पद तक का सफर पूरा किया। चन्द्रशेखर जी ने कभी सिद्धान्तों से समझौता नहीं किया। वे समता-समानता पर आधारित समाजवादी विचारधारा को अभिसिंचित करते रहे। उनकी सादगी, ईमानदारी व सिद्धान्त नौजवानों के लिए प्रेरणादायी है।