आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लालू का आज आजमगढ़ जनपद के गोधरा गांव जाते समय कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के राजादेपुर बाजार में दोपहर लगभग 1 बजकर 40 मिनट पर पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश रहा। सुबह 10:00 बजे से ही कार्यकर्ता उनका इंतजार करते रहे, और दोपहर 1:00 बजे तक हजारों कार्यकर्ताओं को स्वागत करने के लिए भीड़ लग गई।
इस दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश रहा। सुबह 10:00 बजे से ही कार्यकर्ता उनका इंतजार करते रहे, और दोपहर 1:00 बजे तक हजारों कार्यकर्ताओं को स्वागत करने के लिए भीड़ लग गई।
दोपहर को जब वह रजादेपुर पहुंचे तो जिंदाबाद के नारों के साथ फूल मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया गया और उसके बाद उनका काफिला अपने गंतव्य स्थान के लिए निकल गया। इस दौरान स्वागतकर्ताओं में अजीत राय, मुकेश राय, राना खातून, महताब आलम, अरविंद जैसवार, आशुतोष द्विवेदी सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


