Breaking News

आज़मगढ़: सामुदायिक शौचालय में ताला बंद रहने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ ब्लॉक का ग्राम पंचायत काजी की डिघवनिया सामुदायिक शौचालय बना है सामुदायिक शौचालय बनने के बाद से उस में ताला बंद रहता है 350000 की लागत से बने सामुदायिक शौचालय बेकार पड़ा है। ग्रामीणों को शौच के लिए इधर उधर खेतों में जाना पड़ता है स्वच्छ भारत मिशन के तहत सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया ।शौचालय की देखभाल के लिए समुह से एक महिला की नियुक्ति भी की गई है जो कभी कभी आती है लेकिन ताला नहीं खोलती है ।इसी बात से नाराज होकर ग्रामीण सोमवार को सुबह 8:00 बजे सामुदायिक शौचालय पर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। प्रधान प्रतिनिधि दिनेश यादव ने बताया कि- शौचालय का ताला नहीं खुलता है ग्रामीणों को शौच के लिए परेशानी होती। एडीओ पंचायत अजमतगढ़ ने बताया कि- सामुदायिक शौचालय पर उस महिला की नियुक्ति गलत हो गई है इसकी शिकायत हमें मिली है वह आंगनबाड़ी में सहायिका भी है और समुह में भी है दोनों जगह एक साथ नहीं रह सकती इसकी जांच करा कर समुह से दूसरे महिला की नियुक्ति की जाएगी।
प्रदर्शन करने वालों में दिनेश यादव ,जितेंद्र राम ,रामचंद्र ,गुड्डू कनौजिया ,नेवाचल, डब्लु, इमाम हैदर ,आदि लोग रहे।

और नया पुराने