Breaking News

सड़क सुरक्षा सप्ताह का समापन, बिना हेलमेट सीटबेल्ट व शराब पीकर वाहन चलाने वालों की हुई चेकिंग।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: आज दिनांक 28 जुलाई 2021 को सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत सुधीर कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ व अपर पुलिस अधीक्षक यातायात सुधीर कुमार जायसवाल महोदय के आदेश के क्रम में पायलट वर्क शाप पर परिवहन विभाग आजमगढ़ व यातायात पुलिस आजमगढ़ के सयुक्त तत्वावधान में सड़क सुरक्षा सप्ताह का समापन किया गया जिसमें करीब 200 लोग सम्मिलित हुए जिसमे संभागीय परिवहन अधिकारी आजमगढ़ महोदय  ए आर टी ओ आजमगढ़ व  मुझ यातायात प्रभारी कौशल पाठक द्वारा प्रतिभाग किया गया
जिसमें उपस्थित लोगों को यातायात के नियमो का पालन करने को बताया गया तथा इसी सम्बंध मे लोगो को शपथ दिलाई गई तथा शहर के विभिन्न जगहों पर रिफ्लेक्टर टेप वाहनों पर निःशुल्क लगाया गया तथा   शहर के विभिन्न स्थानों पर बिना हेलमेट सीटबेल्ट व शराब पीकर वाहन चलाने वालों की चेकिंग की गई तथा यातायात के नियमो का उल्लंघन करने वाले 75वाहनों का ई चालान किया गया तथा यातायात जनजागरूकता सम्बन्धी पम्पलेट स्टिकर का वितरण किया गया।

और नया पुराने