Breaking News

निजामाबाद: गैगेस्टर का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-निजामाबाद

आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वांछित,ईनामिया,गैंगस्टर की गिरफ्तारी विषयक चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री पंकज पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक निजामाबाद श्री शिवशंकर सिंह मय हमराहीयान के संदिग्ध वाहन/संदिग्ध व्यक्ति की चेकिंग में सेन्टरवा में मौजूद थे कि उसी समय मुखबिर से सूचना मिली कि  मु0अ0सं0 140/21 धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त जैद अहमद पुत्र फिरोज अहमद साकिन तोवा थाना निजामाबाद आजमगढ़ लाहीडीह बाजार में अपने हार्डवेयर की दुकान मे बैठा है ।  इस सूचना पर प्र0नि मय हमराहियान के मौके पर पहुंचकर अभियुक्त जैद अहमद पुत्र फिरोज अहमद निवासी तोवा थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ को समय करीब 18.44 बजे गिरफ्तार कर अभियुक्त को उसके अपराध से अवगत कराकर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।

सम्बन्धित अभियोग

1. मु0अ0सं0 140/21 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ ।

गिरफ्तार अभियुक्त

जैद अहमद पुत्र फिरोज अहमद साकिन तोवा थाना निजामाबाद आजमगढ़

आपराधिक इतिहास

1.मु0अ0सं0 59/20  धारा 3/5/8 गौ हत्या निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता का निवारण अधिनियम थाना निजामाबाद आजमगढ़ ।
2.  मु0अ0सं0 140/21 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ ।

गिरफ्तार करने वाली टीम

प्र0नि0 निजामाबाद श्री शिवशंकर सिंह मय हमराहीयान थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ ।

और नया पुराने