Breaking News

निजामाबाद: छेड़खानी के अभियोग में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-निजामाबाद

आज़मगढ़: दिनांक 27.07.21 को थाना क्षेत्र निजामाबाद निवासिनी एक महिला ने थाना निजामाबाद पर शिकायत दर्ज करायी कि टहलते वक्त अभियुक्तगण वकील यादव पुत्र दयाराम यादव व अंगद यादव पुत्र राजाराम यादव निवासीगण मिट्ठनपुर हादीअली थाना निजामाबाद आजमगढ़ द्वारा गलत नियत से हाथ पकड़ कर खींचने लगे व अश्लील हरकत करने लगे विरोध करने पर गाली गुप्ता व जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गये । इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 142/21धारा- 354ख, 504,506 भादवि पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।
पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा उक्त मुकदमें में नामजद अभियुक्तगण  की त्वरित गिरफ्तारी हेतु आदेशित किया गया आदेश के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल निर्देशन में उ0नि0 पवन कुमार शुक्ला मय हमराहीयान के मुकदमा उपरोक्त में  नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु उसके मिलने के सम्भावित स्थानो पर दबिश दी जा रही थी कि जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमा उपरोक्त में नामजद अभियुक्त अंगद यादव पुत्र राजाराम यादव निवासी मिट्ठनपुर हादीअली थाना निजामाबाद आजमगढ़ कही भागने के फिराक में सब्जी मंडी मेन रोड पर खड़ा है इस सूचना पर उ0नि0 पवन कुमार शुक्ला मय हमराहीयान के मौके  पर पहुचे कि सब्जी मंडी के पास खड़ा व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा । जिसको तत्काल मौके पर ही घेर कर समय 23.20 बजे पकड़ लिया गया । पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम अंगद यादव पुत्र राजाराम यादव निवासी मिट्ठनपुर हादीअली थाना निजामाबाद आजमगढ़ बताया । अभियुक्त को उसको अपराध से बोध कराकर अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0 142/21धारा- 354ख, 504,506भादवि थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ ।

गिरफ्तार अभियुक्त

अंगद यादव पुत्र राजाराम यादव निवासी मिट्ठनपुर हादीअली थाना निजामाबाद आजमगढ़  

गिरफ्तार करने वाली टीम

उ0नि0 पवन कुमार शुक्ला मय हमराहीयान थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ ।

और नया पुराने