आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना मुबारकपुर
आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये जा रहे अभियान अपराध नियंत्रण व अपराधियो की गिरफ्तारी के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर पंकज कुमार पाण्डेय तथा क्षेत्राधिकारी सदर सिद्धार्थ तोमर के कुशल पर्वेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर सुरेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना मुबारकपुर पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि 02 व्यक्ति सठियाँव रेलवे फाटक के पास खड़े है, जिनके पास अबैध असलहा है जो हो न हो किसी बड़ी घटना को अन्जाम देने हेतु खड़े है कि सूचना पर विश्वास कर चौकी प्रभारी सठियाव मय हमराहियान के मौके पर पहुंच कर दोनो व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया, तथा तलाशी के दौरान एक व्यक्ति के पास एक अदद अबैध असलहा .315 बोर व एक अदद कारतूस .315 बोर तथा दूसरे के पास एक अदद चाकू बरामद हुआ. बरामदगी के आधार पर अभियुक्तगण 1.तहसीलदार यादव पुत्र सुरेश यादव ग्राम देवरिया खालसा थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ 2. दिपक चौहान पुत्र रामचन्द्र चौहान ग्राम पुषड़ा आइमा थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ के विरूद्ध थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
पूछताछ का विवरण – दोनो अभियुक्त द्वारा बताया गया कि दिनांक- 19.08.2021 की रात्रि समय करीब 20.45 बजे सठियाव रेलवे क्रासिंग पर हमलोग किसी घटना को अन्जाम देने हेतु खड़े थे कि पुलिस द्वारा अचानक हम दोनो को पकड़ लिया हमलोगो के पास एक तमंचा था तथा एक कारतूस था व एक चाकू था।
गिरफ्तारी का स्थान – सठियाँव रेलवे फाटक के समीप, दिनांक – 19.08.2021 ,समय – 20.45 बजे
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण
1. तहसीलदार यादव पुत्र सुरेश यादव ग्राम देवरिया खालसा थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़
2. दिपक चौहान पुत्र रामचन्द्र चौहान ग्राम पुषड़ा आइमा थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़
बरामदगी
1. एक अदद अबैध तमंचा .315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर
2. एक अदद अबैध चाकू
पंजीकृत अभियोग का विवरण
1. मु0अ0सं0 158/2021 धारा 3/25 A. Act. थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़
2. मु0अ0सं0 159/2021 धारा 4/25 A. Act. थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाले टीम का विवरण
1. शंकर कुमार यादव,चौकी प्रभारी सठियांव, थाना मुबारकपुर, आजमगढ़
2. का0 अनिल राय, चौकी सठियांव, थाना मुबारकपुर, आजमगढ़
3. का0 ऋषिकेश राय, चौकी सठियांव, थाना मुबारकपुर, आजमगढ़
4. का0 अरविन्द कुमार यादव, चौकी सठियांव, थाना मुबारकपुर, आजमगढ़
