आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना कोतवाली
आज़मगढ़: वादिनी मुकदमा द्वारा लिखित सूचना दिया कि दिनाक 31.07.21 को वादिनी की लडकी उम्र 13 वर्ष की फोटो नहाते समय गांव के ही बसन्ता चौहान पुत्र हरिगेन चौहान व डब्लू चौहान पुत्र पंचम चौहान द्वारा मोबाइल से फोटो खीचकर अश्लील दृश्य दिखाते हुए मोबाइल पर वायरल कर दिया तथा मोबाइल पर भी अश्लील फोटो आया, तथा आवेदिका व उसके परिवार को डराना धमकाने के बावत थाना कोतवाली पर अभियोग पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये जा रहे अभियान अपराध नियंत्रण व वाहन चोरी पर अंकुश लगाये जाने व वाहन चोरो की गिरफ्तारी के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर पंकज कुमार पाण्डेय तथा क्षेत्राधिकारी नगर पर्वेक्षण में प्र0नि0 के.के. गुप्ता मय हमराह टीम द्वारा दौराने तलाश वाछित अभियुक्त मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त बसन्ता चौहान पुत्र हरिगेन चौहान निवासी सिकरौरा थाना कोतवाली आजमगढ को जुनैदगंज से समय करीब 11.15 बजे गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
बसन्ता चौहान पुत्र हरिगेन चौहान निवासी सिकरौरा थाना कोतवाली आजमगढ
अभियोग का विवरण
मु0अ0स0 255/21 धारा 67A आई टी एक्ट व 56 भादवि
गिरफ्तारी करने वाली टीम
1. कृष्ण कुमार गुप्ता प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली जनपद आजमगढ
2. का0 बाबूलाल
3. का0 सोनू कुमार
4. म0का0 सुदक्षिणा पाण्डेय,
5. म0का0 ज्योति
