Breaking News

महराजगंज: 10 लीटर शराब व 200 ग्राम यूरिया व 100 ग्राम फिटकिरी 01 चाकू के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- महराजगंज

आज़मगढ़: अवैध शराब बेचने व बनाने व अवैध असलहा रखने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में चलाये गये अभियान के क्रम मे पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी सगड़ी व SHO गजानन्द चौबे के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 20/08/2021 को SI UT योगेन्द्र प्रसाद मय हमराह HC अनिरुध्द यादव व का0 अभिषेक राय के थाना हाजा से रवाना होकर विनावर देखभाल क्षेत्र व मोहर्रम त्यौहार के दृष्टिगत शांति सुरक्षा की कार्यवाही में मामूर होकर कस्बा महराजगंज में मौजूद थे कि जरिये मुखविर खास के आधार पर पुलिस टीम द्वारा परसुरामपुर नहर पुलिया के पास पहुँच कर एक व्यक्ति जिसके कब्जे से एक करीब 10 लीटर का जरीकेन अवैध अपमिश्रित शराब, 200 ग्राम यूरिया पन्नी में व 100 ग्राम फिटकरी बरामद की गयी । जामा तलाशी के दौरान एक अदद चाकू नाजायज बरामद हुआ । पकड़े  गये व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम अरविन्द नोना S/O लालचन्द नोना निवासी कोलमोदीपुर थाना महराजगंज आजमगढ़ बताया। अभियुक्त का यह कृत्य धारा 272, 273 IPC व 60 Ex Act तथा  4/25 Arms Act का दण्डनीय अपराध है अतः कारण गिरफ्तारी बताकर अभियुक्त अरविन्द नोना उपरोक्त को बजाफ्ता बकायदा समय करीब 03.45 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त

1. अरविन्द नोना S/O लालचन्द नोना निवासी कोलमोदीपुर थाना महराजगंज आजमगढ़ ।

बरामदगी

01 जरिकेन मे 10 लीटर अवैध अपमिश्रित शराब व 200 ग्राम यूरिया व 100  ग्राम फिटकिरी 01 अदद चाकू ।

पंजीकृत अभियोग

1. मु0अ0सं0 236/21 धारा 272, 273 IPC व 60 एक्साइज एक्ट 
2. मु0अ0सं0 237/21 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट

आपराधिक इतिहास

1. मु0अ0सं0 236/21 धारा 272, 273 IPC व 60 एक्साइज एक्ट थाना महराजगंज आजमगढ़
2. मु0अ0सं0 237/21 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना महराजगंज आजमगढ़
3. मु0अ0सं0-65/21 धारा 149, 307, 419, 420, 467, 468, IPC व 3/5(क)/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता निवारण अधिनियम थाना महराजंग आजमगढ़

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

SHO गजानन्द चौबे के नेतृत्व में उ0नि0 योगेन्द्र प्रसाद मय हमराह HC अनिरुद्व यादव व का0 अभिषेक राय ।

और नया पुराने