Breaking News

जनपद के 14 नव चयनित शिक्षकों को नियुक्त पत्र का वितरण।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 12 अगस्त-- उ0प्र0 लोक सेवा आयोग से राजकीय माध्यमिक विद्यालय हेतु नव चयनित प्रवक्ताओं/सहायक अध्यापकोें की एन0आई0सी0 द्वारा विकसित साफ्टवेयर के माध्यम से पदस्थान एवं नियुक्त पत्र वितरण की कार्यवाही का शुभारम्भ मा0 मुख्यमंत्री जी के कर कमलों द्वारा लोक भवन स्थित आॅडिटोरियम में किया गया। जिसमें माननीय मुख्यमंत्री जी के कर कमलों द्वारा जनपद के 14 नव चयनित शिक्षकों को नियुक्त पत्र का वितरण लोक भवन लखनऊ के क्वालिटी मेटर में आयोजित कार्यक्रम में नियुक्त पत्र वितरित किया गया।
इसी क्रम में एनआईसी आजमगढ़ में मा0 विधायक फूलपुर पवई अरुण कुमार यादव एवं जिलाधिकारी राजेश कुमार द्वारा नव चयनित 2 प्रवक्ता एवं 03 सहायक अध्यापको को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।
इसी के साथ ही नेहरू हाल के सभागार मे जनपद के नव चयनित 07 प्रवक्ता एवं 207 सहायक अध्यापको को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।
 इस अवसर पर जनप्रतिनिधि ब्रजेश कुमार राय, मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, संयुक्त शिक्षा निदेशक आजमगढ़ मंडल आजमगढ़ वाईके सिंह, डीआईओएस सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहेl

और नया पुराने