Breaking News

श्री गांधी पीजी कालेज मालटारी में प्रवेश के लिए आनलाइन सुविधा।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

B.A., B.S.C. प्रथम वर्ष में पंजीकरण की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है

मेरिट लिस्ट 22.08.2021 को जारी होगी, जिसके बाद प्रवेश की शेष प्रक्रिया सम्पन्न होगी

नए सत्र में महाविद्यालय  प्रशासन की तरफ से  विद्यार्थियों के  हित मे कुछ नए प्रयास भी किये जाने की  योजना

आज़मगढ़। आज दिनांक 11.08.2021 को श्री गाँधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय ,मालटारी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया।जिसमें संस्था के प्राचार्य डॉ. कौशलेंद्र विक्रम मिश्र ने महाविद्यालय व नवीन शैक्षणिक सत्र के संदर्भ में निम्न सूचनाएं दीं।  श्री गांधी पी  जी कॉलेज, मालटारी, आज़मगढ़ में B.A., B.S.C. प्रथम वर्ष में पंजीकरण की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है , जिसकी अंतिम  तिथि 20.08.2021 है। जिसकी मेरिट लिस्ट 22.08.2021 को जारी होगी, जिसके बाद प्रवेश की शेष प्रक्रिया सम्पन्न होगी।
आगामी 16 अगस्त से  B.A द्वितीय वर्ष व M.A. अंतिम वर्ष की कक्षाएं भी प्रारम्भ होने जा रही हैं।  इन कक्षाओं के छात्र-छात्राएं अपना प्रवेश यथाशीघ्र सुनिश्चित कर लें। नए सत्र में महाविद्यालय  प्रशासन की तरफ से  विद्यार्थियों के  हित मे कुछ नए प्रयास भी किये जाने की  योजना है। जिसमे मेधावी  छात्रों हेतु एक दिवसीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग व छात्रों के कौशल विकास के लिए  विभिन्न प्रकार के  सर्टिफिकेट कोर्स  प्रारम्भ किये जायेंगे। इन्ही अभिनव पहलों के अंतर्गत महाविद्यालय में  पर्यावरण हितैषी दृष्टिकोण के अंतर्गत 6 किलो वाट का सोलर पैनल भी लगाया जा चुका है और इसे भविष्य में और भी विस्तृत किया जाएगा। इसी क्रम में  महाविद्यालय में इस सत्र से छात्रों की  सुविधा के लिए ऑनलाइन प्रवेश की व्यवस्था भी प्रारम्भ कर दी गयी है।इस अवसर पर हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. हसीन खान, बी.एड. विभाग से डॉ. प्रेमचंद यादव, राजनीति शास्त्र विभागाध्यक्ष नितेश जायसवाल, भूगोल विभागध्यक्ष डॉ. शिवशंकर , शैलेश सिंह,  डॉ. शैलेश पाठक और  राजेश यादव भी उपस्थित रहें।

और नया पुराने