Breaking News

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में 2358 गर्भवती को मिला लाभ।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

कोरोना नियम के लिए महिलाओं की साझेदारी व भागेदारी के लिए किया गया जागरूक।

आजमगढ़, 10 अगस्त 2021: जनपद में गर्भवती महिलाओं को प्रसव के दौरान किसी प्रकार की कोई  परेशानी न हो, सोमवार 9 अगस्त को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस का आयोजन सभी सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर मनाया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आई एन तिवारी ने बताया कि हर माह की नौ तारीख को आयोजित होने वाले प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस पर गर्भवती को  निःशुल्क प्रसव पूर्व जांच (एएनसी) की सुविधाएं दी जाती हैं। इसके साथ ही परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत महिलाओं को जागरूक भी किया गया जाता है | साथ ही सीएमओ ने सभी से यह कहा  कि  अभी कोरोना खत्म नहीं हुआ है।  इस लिए कोरोना नियमों के प्रति जागरूक रहने की जरूरत है।  मास्क का प्रयोग, दो गज की दूरी और हाथों की सफाई को अपनी आदत में शामिल कर लेना चाहिए।    
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी/परिवार नियोजन कार्यक्रम नोडल डॉ संजय कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस पर पहली बार गर्भवती हुई महिलाओं को भी लाभ दिया जाता है| और उन्हें प्रधानमंत्री मातृ-वंदना योजना का लाभ  देने के लिए पंजीकरण कराने के लिए कहा जाता है। इस दिवस पर स्वास्थ्य केन्द्रों पर आई गर्भवती की महिला चिकित्सकों द्वारा प्रसव पूर्व सभी जाँचें जैसे  ब्लड टेस्ट, यूरिन जांच, ब्लड प्रेशर, मधुमेह, सिफ़लिस, हीमोग्लोबिन जांच, अल्ट्रा साउंड की निःशुल्क सुविधा दी जाती हैएवं परिवार नियोजन-खुशहाल परिवार के लिए परामर्श भी दिया जाता है। कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है| जिसके लिए महिलाओं की साझेदारी व भागेदारी के लिए उन्हें जागरूक भी किया गया।  
जिला परिवार कल्याण प्रबंधक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के बब्लू यादव ने बताया कि हर महीने की नौ तारीख को गर्भवती की निःशुल्क एएनसी जांच की जाती है जैसे – मधुमेह का स्तर, ब्लड प्रेशर, हीमोग्लीबिन, अल्ट्रासाउंड से साथ गर्भवती के खतरे के लक्षण जैसे -गर्भवस्था दौरान  तेज बुखार, त्वचा का पीलापन, हाथ पैरों व चेहरे पर सूजन, भ्रूण का कम हिलना या न हिलना,   दौरे पड़ना, उच्च रक्तचाप, तेज सरदर्द व धुंधला दिखना, योनि से रक्तश्राव होना इत्यादि।   यदि कोई भी जोखिम वाली  स्थिति की संभावना हो तो उससे बचने के लिए समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सके | उन्होने बताया कि आज जिले में पीपीआईयूसीडी 25  , अंतरा 34 , प्रसव 68  के साथ ही जनपद में कुल 2358 गर्भवती महिलाओं का प्रसव पूर्व जांच (एएनसी) जांच व अन्य जांचें की गई, जिनमें से लगभग 187 महिलाएं उच्च जोखिम गर्भावस्था (एचआरपी) चिन्हित की गई। 
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मेहनगर से लाभार्थी पुष्पलता ने कहा यहाँ  हमारी सभी जांच की गई | डॉ ने खाने में हरी सब्जियां ,दाल ,दूध,ताजे फल खाने के लिए बताया है। साथ ही कोरोना काल में साफ – सफाई पर विशेष ध्यान देने की सलाह भी दी है। 
कंचन देवी ने कहा की बहुत अच्छी सुविधा है सभी तरह की जाँच की गई, वजन किया गया । डॉ ने कहा की बाजार या भीड़भाड़ में ज्यादा ना जाया करो, बहुत जरूरी हो तभी बाहर जायें। साफ धुले हुये मास्क पहनने के बाद ही कहीं जायें।

और नया पुराने