Breaking News

कप्तानगंज: साईकिल चोरी करने वाला गिरफ्तार, आठ साईकिल बरामद।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- कप्तानगंज

आज़मगढ़: दिनांक 09.08.2021 को राम पुत्र स्व0 बंशराज निवासी ग्राम रजथरिया लखनूपुर थाना कप्तानगंज  आजमगढ़ मय  राह इस्लाम पुत्र स्व0 इशहाक, सुरेन्द्र शर्मा उर्फ पिन्टू पुत्र सुक्खु शर्मा निवासीगण ग्राम कोईनहा बाजार थाना कप्तानगंज  आजमगढ़ द्वारा लिखित तहरीर दिया गया कि  आज की शाम को समय 18.30 बजे अरोपी आशीष यादव उर्फ मनीषS/O राधेश्याम ग्राम मुस्तफाबाद थाना तहबरपुर  आजमगढ़ द्वारा आवेदक की साइकिल कोईनहा बाजार मे सब्जी खरिदते समय दुकान पर खड़ी साइकिल को आरोपी द्वारा चुरा कर ले भागने का प्रयास किया गया  व हला गुहार करने पर इस्लाम पुत्र स्व0 इशहाक, सुरेन्द्र शर्मा उर्फ पिन्टू पुत्र सुक्खु शर्मा निवासीगण ग्राम कोईनहा बाजार थाना कप्तानगंज  आजमगढ़ द्वारा दौड़ा कर पकड़ कर थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत किया गया ।
जिसकी विवेचनाउ0नि0 श्री रमेश कुमार पटेल थाना कप्तानगंज आजमगढ़ द्वारा संपादित की जा रही है । 
 पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के कुशल निर्देशन व  अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण,  आजगमढ़ व गोपाल स्वरूप बाजपेयी क्षेत्राधिकारी  बूढ़नपुर आजमगढ के दिशा निर्देशन व कुशल नेतृत्व में चलाये जा रहे वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी व बरामदगी हेतु अभियान के तहत थाना स्थानीय पर गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर पंजीकृत अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त को आज पुनः चोरी की साइकिलों की बरामदगी हेतु अभियुक्त आशीष उर्फ मनीष को साथ लेकर उसके निशान देही पर बड़सरा खालसा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के खण्डहर जो निष्प्रयोज्य है के बाउण्ड्री सुदा मकान के अन्दर बारी बारी चुरायी गयी साइकिलों को छिपाया गया था जहाँ से कुल सात अदद साइकिलों को  बरामद की किया गया । 
बाद बरामदगी अभियुक्त व बरामद माल को उचित साधन की व्यवस्था कर लादकर लेकर थाना वापस आकर आवश्यक कार्यवाही कराते हुए अभियुक्त आशीष यादव उर्फ मनीषS/O राधेश्याम ग्राम मुस्तफाबाद थाना तहबरपुर  आजमगढ़ को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश करने हेतु रवाना कियागया । 

पूछताछ का विवरण-  पूछताछ करने पर अभियुक्त नें अपनाजुर्म स्वीकार करते हुए अपनी गलती की माफी मांग रहा है तथा कह रहा है कि साहब मैं अब कभी ऐसी चोरी नही करूँगा, मुझे छोड़ दीजिए।

पंजीकृत अभियोग-

1-  मु0अ0सं0119/2021 धारा379/411 भादवि थाना तहबरपुर  आजमगढ़

गिरफ्तार अभियुक्त –

1. आशीष यादव उर्फ मनीषS/O राधेश्याम ग्राम मुस्तफाबाद थाना तहबरपुर  आजमगढ़

बरामदगी-  कुल आठ अदद साइकिल बरामद किया गया है । 

गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम – 

1. उ0नि0 रमेश कुमार पटेल चौकी बड़सरा खालसा थाना कप्तानगंज, आजमगढ़ ।
2. कां0 सज्जन सिंह थाना कप्तानगंज, आजमगढ़ ।
3. कां0 लवकुश यादव, थाना कप्तानगंज, आजमगढ़ ।
4. का0 शैलेष यादव थाना कप्तानगंज, आजमगढ़ ।

और नया पुराने