Breaking News

मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत महिलाओं की हक की बात हेतु किया गया कार्यशाला का आयोजन।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: आज दिनांक- 10.08.2021 को कलेक्ट्रेट परिसर में मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत महिलाओं की हक की बात के संबंध में महिलाओं की एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह व एडीएम नरेन्द्र सिंह द्वारा कार्यशाला में मौजूद महिलाओं की समस्याओं को सुनकर इसके निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने महिलाओं की सहायता एवं शिकायत संबंधी महत्वपूर्ण हेल्पलाइन जैसे 181, 1090- वूमेन पावर लाइन,1098- चाइल्ड हेल्पलाइन 112,102,108, व 1076 आदि के बारे में जानकारी दी।

और नया पुराने